तृणमूल के विजयी प्रत्याशी के साथ मारपीट,घायल

Updated at :25 May 2018 1:54 AM
विज्ञापन
तृणमूल के विजयी प्रत्याशी के साथ मारपीट,घायल

मालदा : आजादी के बाद से जिस ग्राम पंचायत पर लगातार माकपा का कब्जा था उसे तृणमूल ने विरोधी शून्य कर दिया है. इस अभूतपूर्व जीत को पचा नहीं पाने के चलते समाजविरोधियों ने तृणमूल के विजयी प्रत्याशी स्वपन भौमिक (48) पर जानलेवा हमला किया है. बुधवार की रात हमले की यह घटना बामनगोला थाना […]

विज्ञापन
मालदा : आजादी के बाद से जिस ग्राम पंचायत पर लगातार माकपा का कब्जा था उसे तृणमूल ने विरोधी शून्य कर दिया है. इस अभूतपूर्व जीत को पचा नहीं पाने के चलते समाजविरोधियों ने तृणमूल के विजयी प्रत्याशी स्वपन भौमिक (48) पर जानलेवा हमला किया है. बुधवार की रात हमले की यह घटना बामनगोला थाना अंतर्गत मदनावती ग्राम पंचायत के बारसीपाड़ा इलाके में घटी है.
आरोप है कि स्वपन भौमिक बीती रात सांगठनिक कामकाज निपटा कर घर लौट रहे थे उसी समय बारसीपाड़ा इलाके में माकपा समर्थित समाजविरोधियों ने उन पर बांस और लाठी की बौछार शुरू कर दी. इस हमले के बाद शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गये. जिसके बाद हमलावर फरार हो गये.
बामनगोला थाने में दर्ज शिकायत में स्वपन भौमिक ने आरोप लगाया है कि पहली बार मदनावती ग्राम पंचायत में माकपा को एक भी सीट नहीं मिली है. इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने उन पर हमला करवाया है. घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी गई है. उन्होंने हमलावरों में पिंटू राय, परिमल राय समेत पांच लोगों को नामजद किया है.
ये सभी माकपा समर्थक हैं. वहीं तृणमूल नेता के आरोपों को माकपा नेता और क्षेत्रीय विधायक खगेन मुर्मू ने खारिज करते हुए कहा है कि यह घटना तृणमूल के गुटीय विरोध का नतीजा है. अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए वे लोग माकपा को दोषी ठहरा रहे हैं. वहीं बामनगोला थाना के अलोक भौमिक ने बताया कि पूरे घटना की छानबीन की जा रही है. आरोपियों की तलाश चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola