धनबाद : ग्रामीणों ने बाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ डीसी, एसएसपी व एसडीओ से की लिखित शिकायत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रैयती व पुश्तैनी जमीन को जबरन मंदिर ट्रस्ट को दान देने का बना रहे हैं दबावप्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं हुई, तो 27 से बेमियादी हड़ताल करेंगे ग्रामीण

विज्ञापन

धनबाद : राम राज मंदिर चिटाही धाम के समीप रहने वाले ग्रामीणों ने बाघमारा विधायक पर रैयती व पुश्तैनी जमीन को जबरन मंदिर ट्रस्ट को दान देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. पूर्व कांग्रेस नेता स्व. ओपी लाल के पुत्र अशोक प्रकाश लाल के नेतृत्व में बुधवार को पीड़ित महिलाओं ने समस्या को लेकर उपायुक्त, एसएसपी व एसडीओ से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. वहीं अशोक लाल ने कहा कि बाघमारा विधायक ग्रामीणों की जमीन हड़पना चाहते हैं. चिटाही धाम में वर्तमान में सात परिवारों के घरों की बिजली काट दी गयी है, उन्हें पानी नहीं मिल रहा है. यह सब बीसीसीएल प्रबंधन कहीं न कहीं ढुलू महतो के इशारे पर कर रहा है. जबकि प्रावधान के मुताबिक बीसीसीएल क्षेत्र में बसे लोगों को सीएसआर के तहत मूलभूत सुविधाएं दी जानी चाहिए. पीड़ित महिला कुंती देवी ने कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो 27 फरवरी से सपरिवार बेमियादी धरना पर बैठेंगी.

विज्ञापन


सू्र्यकांत त्रिपाठी जंयती और मातृभाषा दिवस कार्यक्रम का आयोजन

गुरुनानक कॉलेज में बुधवार को अंतरर्राष्ट्रीय माृतभाषा दिवस और हिन्दी के प्रख्यात छायावादी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती मनायी गयी. कॉलेज की हिन्दी विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. निराला की जयंती पर महाप्राण निराला की विस्मयकारी यात्रा विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को छायावादी कवियों से परिचित करवाना था. इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद समेत कई शिक्षकों और हिन्दी विभाग के छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola