Uttarakhand Weather : आज बारिश से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज-चमक का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने की संभावना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Uttarakhand Weather Today : राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम अभी पूरी तरह खुलने के मूड में नहीं है.16 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी दी है.

विज्ञापन

16 सितंबर को कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

  • मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.
  • बीच-बीच में धूप निकलने के बावजूद मौसम अचानक बदल सकता है. कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
  • विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है.
  • हालांकि बारिश हर जगह एक जैसी नहीं होगी. कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर बारिश का दौर तेज हो सकता है.

इन जिलों में ज्यादा सावधानी जरूरी

  • मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के लोगों से ज्यादा सावधान रहने की अपील की है.
  • इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. पहाड़ों में मौसम वैसे भी तेजी से बदलता है, इसलिए खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वालों को थोड़ा ज्यादा सतर्क रहने कहा गया है.

घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर 16 सितंबर को उत्तराखंड घूमने का प्लान है तो मौसम को हल्के में न लें. बारिश के दौरान पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है. इसके अलावा कुछ संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन की वजह से रास्ते प्रभावित हो सकते हैं.
  • बारिश के समय नदी, नाले या पहाड़ी ढलान के आसपास रहने से बचें. बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान या ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े होना भी ठीक नहीं है. ट्रेकिंग या किसी दूसरे आउटडोर प्लान पर जाने से पहले स्थानीय मौसम की जानकारी जरूर ले लें.

तापमान कैसा रहेगा?

कुल मिलाकर 16 सितंबर को उत्तराखंड में तापमान बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे होने की उम्मीद नहीं है. पूर्वानुमान के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि अलग-अलग शहरों और पहाड़ी इलाकों की ऊंचाई के हिसाब से तापमान अलग हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Delhi weather : दिल्ली में मानसून की उल्टी गिनती शुरू! आज बारिश, फिर 18 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola