Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के देहरादून- बागेश्वर समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा

Updated:
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के बाद कई नाले खतरे के निशान पर. ( स्रोत- एएनआई )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तराखंड में 8 सितंबर को मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में एक बार फिर मौैसम का मिजाज बदलने वाला है. 8 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश व गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत 6 जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है. पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम में बदलाव का असर दिख सकता है.

विज्ञापन

इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बारिश के दौरान तेज बौछारों का अलर्ट है.

पहाड़ों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बारिश के साथ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड का कम से मध्यम खतरा बना हुआ है. लगातार बारिश होने की स्थिति में छोटे नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है. ऐसे में नदी और नालों के आसपास रहने या जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

भूस्खलन से सड़कें हो सकती हैं प्रभावित

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने की घटनाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. इससे कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है. यात्रा पर निकलने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही आगे बढ़ने की सलाह दी गई है.

गरज-चमक के दौरान रहें सावधान

मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से लोगों को आकाशीय बिजली और गरज-चमक के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इस दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और ऊंची संरचनाओं के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए. खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से भी बचने की सलाह दी गई है.

यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट

उत्तराखंड में बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री पहाड़ी इलाकों का रुख करते हैं. ऐसे में बारिश के दौरान यात्रा करने वालों को मौसम का अपडेट लेते रहना चाहिए. नदी किनारे या संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज न करें. मौसम बिगड़ने पर सुरक्षित स्थान पर रुकना ही बेहतर विकल्प होगा.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 8 सितंबर को घर से निकलने से पहले देखें मौसम, UP-MP से बिहार-झारखंड तक भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola