'लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा आम बजट', बोले सीएम धामी- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Jul 2024 7:47 PM

विज्ञापन

Uttarakhand News

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम बजट की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बजट को भारतवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने वाला बताया. साथ ही कहा कि, इससे विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा और गति मिलेगी.  

विज्ञापन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम बजट 2024-25 को लेकर सचिवालय में मीडिया से बात की. सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट भारतवासियों की आकांक्षाओं को साकार करेगा साथ ही देश को नई दिशा और गति भी देगा. सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट सदन में पेश किया वो ऐतिहासिक, दूरदर्शी, समावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही है.

पैकेज पर जताया पीएम मोदी और वित्त मंत्री का आभार
सीएम धामी ने केंद्रीय बजट 2024-25 में उत्तराखंड में दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान के लिए विशेष सहायता पैकेज देने की घोषणा करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि इस विशेष पैकेज के माध्यम से प्रदेश में आपदाओं से होने वाली क्षति राज्य की विकास की गति को बाधित नहीं कर सकेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत के लिए 9 प्राथमिकताओं को बजट में शामिल किया है जो भारत के समग्र विकास को सशक्त करने कारगर सिद्ध होगी. उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेगा.

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण की शुरुआत के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए 25,000 ग्रामीण क्षेत्रों को ऑल वेदर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए PMGSY का चरण चार शुरू किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी. स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार करने पर सीएम धामी ने कहा कि नई कर प्रणाली में स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार करने पर सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को राहत मिलेगी.

सीएम धामी ने कहा कि आम बजट में देशभर में 12 नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की घोषणा की गई है. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बीते साल हुए ग्लोबल इनवेस्ट समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश करार हुए हैं. ऐसे में इंडस्ट्रियल पार्कों के निर्माण से उत्तराखंड को भी लाभ मिलने की उम्मीद है. सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट गरीब, महिला, युवा और किसानों पर केंद्रित है. बजट की थीम में रोजगार, स्किलिंग, MSME, मिडिल क्लास को विशेष रूप से शामिल किया गया है. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भूस्खलन और अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर बजट में केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सहायता प्रदान करने प्रावधान किया गया है. बजट में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर ऊर्जा को प्रोत्साहित किया गया है. इससे, राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को इसका निश्चित लाभ मिलेगा.

उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 10 लाख रुपये तक का लोन
सीएम धामी ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए कई अहम महत्वपूर्ण बिन्दु शामिल किया गया हैं. उन्होंने कहा कि घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 10 लाख रुपये तक का लोन देने की व्यवस्था की गई है. स्किल लोन के तहत अब 7.5 लाख तक का लोन की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही मुख्य फसलों पर केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है. पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पहली नौकरी वालों के लिए 1 लाख रुपए से कम सैलरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किस्तों में मिलेगी. इसके साथ ही एजुकेशन लोन के तहत जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा. लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी. इसके लिए ई-वाउचर लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे.

Also Read: पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक मानसून एक्टिव, इन तीन राज्यों में बाढ़, भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola