दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ खुशी मनाई. बच्चों के स्नेह और आत्मीयता के बीच वह भावुक हो गए.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया. मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया.

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami Geeta Pushkar Dhami.jpg

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद उत्साहित और खुश नजर आए. मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद किया, उनका हाल जाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. बच्चों के स्नेह और आत्मीयता के बीच मुख्यमंत्री भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है. बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके लिए जन्मदिन का सबसे विशेष और यादगार उपहार है.

National Institute for the Empowerment of Persons with Visual Disabilities.jpg

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं हैं. समाज की जिम्मेदारी है कि दिव्यांग बच्चों को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola