बसपा के इकलौते विधायक को योगी ने दी श्रद्धांजलि, कल ब्यासी घाट पर होगा अंतिम संस्कार
उमाशंकर सिंह (फाइल फाेटो)
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह को उनके लखनऊ आवास पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. विधायक का अंतिम संस्कार 7 अगस्त को राजकीय सम्मान के साथ बलिया के ब्यासी घाट पर किया जाएगा.
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा के इकलौते विधायक और रसड़ा से लगातार तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री उनके लखनऊ स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. वहीं, उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार 7 अगस्त को उनके पैतृक गांव खनवर से अंतिम यात्रा निकालने के बाद बलिया के ऐतिहासिक ब्यासी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा.
लखनऊ आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें.
7 अगस्त को खनवर से निकलेगी अंतिम यात्रा
परिजनों के अनुसार, 7 अगस्त की सुबह उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव खनवर से निकलेगी. यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्यासी घाट पहुंचेगी, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम यात्रा में हजारों समर्थकों, क्षेत्रवासियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है. प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं.
जनसेवा की मिसाल थे उमाशंकर सिंह
उमाशंकर सिंह वर्ष 2012, 2017 और 2022 में लगातार तीन बार रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए. वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह बसपा के इकलौते विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे. सादगी, जनसेवा, गरीबों के प्रति संवेदनशीलता और क्षेत्रीय विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें पूर्वांचल की राजनीति में अलग पहचान दिलाई. उनके निधन को प्रदेश की राजनीति और खासकर पूर्वांचल के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: घाघरा का कहर: अपने ही हाथों उजाड़ रहे आशियाना, गोपालनगर टांडी में बेबस ग्रामीणों का प्रशासन पर फूटा गुस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Tilak Kumar
तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










