Yamuna Expressway Toll Tax: महंगा हुआ यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करना, अब इतना देना होगा टोल टैक्स

Yamuna Expressway Toll Tax
Yamuna Expressway Toll Tax: यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करने के लिए अब लोगों को ज्यादा टोल टैक्स देना होगा. यमुना एक्सप्रेस वे ने टोल की दरों में इजाफा कर दिया है. यमुना प्राधिकरण ने टोल टैक्स में 4 फीसदी का इजाफा किया है. नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी.
Yamuna Expressway Toll Tax: यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करना अब महंगा हो गया है. यमुना प्राधिकरण ने टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है. बढ़ी हुई दर 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगी. यमुना प्राधिकरण ने टोल टैक्स में 4 फीसदी तक का इजाफा करने का फैसला किया है. यमुना एक्सप्रेसवे पर रोजाना सफर करने वाले लोगों को अब सफर के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे. बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब टोल टैक्स में इजाफा किया गया है. साल 2022 में भी टोल टैक्स में इजाफा किया गया था.
टोल टैक्स में 4 फीसदी का इजाफा
बता दें, हाल ही में यमुना प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स बढ़ाने को लेकर बैठक की थी. बैठक में टोल टैक्स की दरों में 4 फीसदी इजाफा करना पर सहमति बनी. टौल टैक्स में इजाफा होने के बाद पहले जहां दो पहिया वाहनों पर 1 रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से शुल्क लगता था वो अब बढ़कर 1 रुपये 50 पैसे हो जाएंगे. वहीं कार और अन्य चार चक्का गाड़ियों पर 2 रुपये 70 पैसे से बढ़कर टोल टैक्स 2 रुपये 95 पैसे प्रति किलोमीटर लगेगा. हल्के व्यावसायिक वाहन की दर 4 रुपये 70 पैसे और बसों और ट्रकों को प्रति किलोमीटर 9 रुपये 35 पैसे चुकाने होंगे.
कितना होगा इजाफा
आगामी 1 अक्टूबर से यमुना एक्सप्रेस वे में टोल टैक्स बढ़ जाएगा. ऐसे में वाहन सवारों को कुल कितना टोल टैक्स देना होगा. इस गणित को जरा समझते हैं. अगर आप ग्रेटर नोएडा से आगरा तक कार से जाते हैं तो आपको कुल 270 रुपये देने होंगे. वहीं 1 अक्टूबर के बाद से आपको इसके लिए 295 देने होंगे. वहीं बसों और ट्रकों को 895 के बदले 935 रुपए देने होंगे. भारी वाहनों को 1760 रुपए के बदले एक अक्टूबर के बाद से 1835 देना होगा.
वाहन अभी की दर नई दर (एक अक्टूबर के बाद)
कार 295 270
बस और ट्रक 935 895
भारी वाहन 1835 1760
साल 2012 से कितना बढ़ा टोल टैक्स
यमुना एक्सप्रेस वे को साल 2012 में शुरू किया गया था. साल 2012 में कार के लिए टोल टैक्स प्रति किलोमीटर 2 रुपये 10 पैसे लगते थे. बड़े वाहनों बस और ट्रक के लिए 6 रुपये 60 पैसे प्रति किलो मीटर शुल्क थे. जबकि और ज्यादा भारी वाहनों के लिए 10 रुपये 10 पैसे टोल टैक्स चुकाने होते थे. इसके बाद से लगातार इसमें इजाफा किया गया. अब एक बार फिर 1 अक्टूबर 2024 को टोल टैक्स में 4 फीसदी का इजाफा किया जा रहा है.
Samastipur में पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक, तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










