लाखों की नौकरी और ग्लैमरस लाइफ छोड़ी, प्रेमानंद महाराज से मिलने के बाद वृंदावन में रहने लगी एयर होस्टेस

Updated:
विज्ञापन

प्रेमनंद महाराज से मिली एक युवा महिला का बदला जीवन

UP News: एक पूर्व एयर होस्टेस ने लाखों की नौकरी और ग्लैमरस लाइफ छोड़कर वृंदावन को अपना घर बना लिया है. प्रेमानंद महाराज से प्रेरित होकर उन्होंने सादा जीवन अपनाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

UP News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंची एक युवती इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है.कभी एयरलाइंस में एयर होस्टेस के तौर पर काम करने वाली इस युवती ने नौकरी छोड़ दी और अब वृंदावन में सादा जीवन जी रही है. माथे पर चंदन और सफेद पोशाक में नजर आने वाली युवती का कहना है कि अब उसे यही रहन-सहन और यही लाइफस्टाइल पसंद है.

विज्ञापन

इंडिगो में एयर होस्टेस रह चुकी है युवती

सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के सत्संग और प्रवचन के वीडियो खूब वायरल होते हैं. उनके विचारों से प्रभावित होकर देश-दुनिया से लोग वृंदावन पहुंचते हैं. ऐसी ही एक युवती ने अपनी जिंदगी में आए बदलाव की कहानी साझा की. उसने बताया कि वह पहले इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के तौर पर काम करती थी. पिछले साल तक उसने भी नहीं सोचा था कि एक दिन नौकरी और पुरानी जिंदगी छोड़कर वृंदावन को ही अपनी नई राह बना लेगी. उसकी इच्छा एविएशन सेक्टर छोड़कर एक्टिंग में फुल टाइम काम करने की थी. इसी दौरान उसका जुड़ाव वृंदावन और प्रेमानंद महाराज से हुआ. इसके बाद धीरे-धीरे उसकी सोच और जिंदगी दोनों बदलते चले गए.

विदेशों तक घूम चुकी है, बॉलीवुड में भी किया काम

एयर होस्टेस के तौर पर काम करने के दौरान युवती ने सिंगापुर, दुबई और हॉन्गकॉन्ग समेत कई देशों की यात्रा की. एक्टिंग और विज्ञापनों में भी उसे काम मिला. युवती ने बताया कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ भी काम कर चुकी है. दोनों ने एक विज्ञापन की शूटिंग साथ की थी. इसके अलावा दो ऐसे विज्ञापन भी रहे, जिनमें उसने लीड रोल निभाया था.

अब सफेद कपड़ों और चंदन को बताया अपना ‘फैशन’

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती कहती है कि आज उसे वृंदावन का रहन-सहन काफी पसंद आता है. उसके मुताबिक, अब उसके लिए यही सबसे बड़ा फैशन और यही ट्रेंडिंग लाइफस्टाइल है. उसका कहना है कि बचपन से ही एक्टिंग में करियर बनाने की इच्छा थी. भगवान शिव की कृपा से उसे एक्टिंग में काम भी मिला. अब जिंदगी में आगे जो भी मिलेगा, वह उसमें संतुष्ट रहने की बात कहती है.

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन से प्रभावित होने का जिक्र

युवती की कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे प्रेमानंद महाराज के सत्संग और आध्यात्मिक विचारों से जोड़कर देख रहे हैं. प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और देश-विदेश से लोग उनसे मिलने वृंदावन पहुंचते हैं. वायरल वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि जो जिंदगी मिली है, वही सबसे अच्छी है और हर किसी को ऐसे मौके नहीं मिलते.

Also Read: अब शादी के लिए नहीं होगी महंगे मैरिज हॉल की टेंशन, गोरखपुर में तैयार हुआ कल्याण मंडपम, 29 को CM योगी करेंगे उद्घाटन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola