Viral Video : हवा में उछली फूलों की माला, सीधे डिंपल यादव के गले में जा गिरी

Updated:
विज्ञापन
Video Video dimple yadav

डिंपल यादव

Viral Video : सपा नेता डिंपल यादव के गले में फूलों की माला किसने डाली? देखें क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में.

विज्ञापन

Viral Video : सपा नेता डिंपल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसे लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूजर शेयर कर रहे हैं. Ashish Yadav @ashishyadavi नाम के यूजर ने भी वीडियो को शेयर किया. इसके कैप्शन में लिखा- कौन है वो खुशनसीब इंसान जो इतनी दूर से ही माला डिंपल भाभी के गले में ही फेंक दिया. दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा है कि डिंपल यादव गाड़ी में सवार हैं. ऐसा लग रहा है कि वह चुनाव प्रचार कर रहीं हैं. ठीक इसी वक्त भीड़ में से कोई फूलों की मामला फेंकता है. यह सपा नेता के गले में सीधा चला जाता है. इसके बाद वह असहज हो जातीं हैं. हालांकि, वह खुद को संभालतीं हैं और भीड़ को आगे बढ़ने का इशारा करतीं हैं. देखें वीडियो

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पूरा वाकया मिल्कीपुर का है. यहां उपचुनाव होने वाले हैं. यहां डिंपल यादव चुनाव प्रचार करने पहुंचीं थीं. मिल्कीपुर का उपचुनाव अब सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा से जुड़ चुका है. चुनाव प्रचार में आखिरी के एक दिन बचे हैं.

ये भी पढ़ें : मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज थम जाएगा प्रचार

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola