Varanasi Rain : गंगा उफान पर, छत पर किया जा रहा है दाह संस्कार
Varanasi Rain : वाराणसी में गंगा में उफान पर नजर आ रही है. यहां नमो घाट डूब चुका है. छत पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती हो रही है. जानें ताजा हालात
Varanasi Rain : यूपी के वाराणसी में लगातार बारिश हो रही है. डैम से पानी छोड़ जाने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. प्रदेश में फर्रुखाबाद से वाराणसी तक गंगा में भारी उफान नजर आ रहा है. वाराणसी में 24 घंटे में पानी डेढ़ मीटर तक चढ़ गया है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है.
जलस्तर में लगातार वृद्धि से प्रसिद्ध नमो घाट डूब चुका है. गंगा के 84 घाट वाराणसी में जलमग्न हो चुके हैं. दशाश्वमेध घाट पर नियमित होने वाली गंगा आरती गंगा सेवा निधि के कार्यालय के छत पर करवाई जा रही है. वहीं, महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर भी दाह संस्कार करने की मुश्किलें आ रही हैं. नीचे पूरी तरह से पानी आ जाने की वजह से दाह संस्कार भी मणिकर्णिका घाट पर छत पर किया जा रहा है. यहां नाव संचालन महीने भर से बंद है. गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण उसकी सहायक नदी वरुणा का जलस्तर भी बढ़ता नजर रहा है. इसकी वजह से लगभग 50,000 से ज्यादा की आबादी बेघर होने की कगार पर हैं.
कई मंदिर हुए जलमग्न
गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर पूरे शहर में देखने को मिल रहा है. घाटों पर स्थिति गंभीर हो गयी है. सभी प्रमुख घाटों का संपर्क टूट गया है और वहां स्थित मंदिर जलमग्न हो चुके हैं. गंगा की लहरें अब उन जगहों तक पहुंच रही हैं, जो सूखी रहती हैं.
Read Also : Cyclone Asna: चक्रवात असना से होगी भयंकर बारिश, अरब सागर से आ रही बड़ी आफत
एक नजर में ये भी जानें
- 24 घंटे में 1.5 मीटर चढ़ा गंगा का पानी
- 68 मीटर के ऊपर पहुंच चुका है जलस्तर
- 84 घाट वाराणसी में जलमग्न हो गये हैं
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










