UPSSSC ANM Result रिजल्ट जारी, 10,272 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, यहां देखें कटऑफ
UPSSSC ANM रिजल्ट 2026 जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) यानी ANM भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. 10,272 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें श्रेणीवार कटऑफ भी शामिल है.
UPSSSC ANM Result: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) यानी ANM भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में सफल 10,272 अभ्यर्थियों को पात्रता एवं अभिलेख परीक्षण के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. आयोग ने प्रमुख श्रेणियों की कटऑफ भी जारी कर दी है.
5,272 पदों पर होनी है भर्ती
UPSSSC की इस भर्ती के जरिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के कुल 5,272 पदों पर नियुक्ति होनी है. इनमें 4,892 पद सामान्य चयन और 380 पद विशेष चयन के हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्ष 2024 में हुई थी और आवेदन की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2024 निर्धारित थी. इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई.
10,272 अभ्यर्थी अगले चरण में
मुख्य परीक्षा में सफल 10,272 अभ्यर्थियों को अब पात्रता एवं अभिलेख परीक्षण के लिए शामिल किया जाएगा. इस चरण में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता समेत जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी. हालांकि, शॉर्टलिस्ट सूची में नाम आना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है. अंतिम चयन पात्रता और अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तय किया जाएगा.
श्रेणीवार कटऑफ भी जारी
आयोग ने ANM मुख्य परीक्षा की श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की है. अनारक्षित यानी सामान्य वर्ग की कटऑफ 61.75 अंक रही. वहीं SC वर्ग की कटऑफ 56.75 अंक, ST वर्ग की 31.75 अंक, OBC वर्ग की 55.25 अंक और EWS वर्ग की कटऑफ 55.00 अंक रही. इनमें सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे अधिक और ST वर्ग की सबसे कम रही.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा. होमपेज पर दिए गए रिजल्ट सेक्शन में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 2024, विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा/2024 से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. अभ्यर्थी इसमें अपनी योग्यता स्थिति और प्राप्त अंक देख सकते हैं.
अंतिम चयन के लिए अभी इंतजार
ANM मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने से 10,272 अभ्यर्थियों को अगले चरण का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन भर्ती की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. कुल 5,272 पदों के मुकाबले 10,272 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसलिए अंतिम चयन पात्रता एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद ही तय होगा. शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को अब आयोग की अगली सूचना का इंतजार करते हुए दस्तावेजों और पात्रता से जुड़े जरूरी प्रमाण तैयार रखने चाहिए.
Also Read: प्रयागराज से बनारस तक बारिश का कहर, स्कूल जाते बच्चों की परेशानी बढ़ी, BHU में भी घुसा पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए