UP Weather Today: यूपी में आज फिर झमाझम बारिश, पूर्वी हिस्से में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम
यूपी में आज फिर झमाझम बारिश, पूर्वी हिस्से में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather : सितंबर की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 1 से 5 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.
UP Weather : सितंबर की शुरुआत ही बारिश के साथ हुई है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा. पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि कई अन्य जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और मानसून ट्रफ की सक्रियता के कारण यूपी में बारिश का सिलसिला तेज हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 1 से 5 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.
इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, रायबरेली और अमेठी समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
इन जिलों में भी बरसेंगे बादल
चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर के अलावा पश्चिमी यूपी के बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं में भी बारिश की चेतावनी है.
गरज-चमक और वज्रपात से रहें सावधान
बारिश के साथ कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है. ऐसे में मौसम खराब होने पर खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखना जरूरी है. सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई. प्रयागराज में 132 मिमी और चित्रकूट में 67 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर के शुरुआती दिनों में मानसून सक्रिय रहने के संकेत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए