UPSSSC PET 2026: आवेदन की आज आखिरी तारीख, 10वीं पास के लिए मौका, जानें फीस और उम्र सीमा
UPSSSC PET 2026 आवेदन की आज आखिरी तारीख
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज आखिरी तारीख है. 10वीं पास अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा अक्टूबर 2026 में संभावित है.
UPSSSC PET Exam 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज आखिरी तारीख है. अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी. परीक्षा अक्टूबर 2026 में संभावित है.
10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
UPSSSC PET 2026 के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं हाईस्कूल परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आयु सीमा में छूट UPSSSC PET के नियमों के अनुसार मिलेगी.
वर्ग के अनुसार देना होगा आवेदन शुल्क
UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है.
- सामान्य (UR), OBC और EWS : 185 रुपये
- SC/ST : 95 रुपये
- दिव्यांग (PH) : 25 रुपये
अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं. शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 1 सितंबर 2026 है.
8 सितंबर को मिलेगा आवेदन में सुधार का मौका
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म में सुधार का अवसर दिया जाएगा. इसके लिए 8 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई है.
अक्टूबर 2026 में संभावित है परीक्षा
UPSSSC PET 2026 की परीक्षा अक्टूबर 2026 में संभावित है. परीक्षा की तारीख आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी. परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
फॉर्म भरने से पहले ये दस्तावेज रखें तैयार
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता, पहचान पत्र, पता और अन्य जरूरी जानकारी तैयार रखनी होगी. आवेदन के लिए फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र समेत आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी तैयार रखनी होगी. फॉर्म जमा करने से पहले आवेदन का प्रीव्यू देखकर सभी जानकारी ध्यान से जांच लें. शुल्क लागू होने पर उसे जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी. अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं.
आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन
अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/Default.aspx के माध्यम से PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए