UP Weather Today: यूपी में आज 38 जिलों में बारिश के आसार, पूर्वांचल से पश्चिम तक बदलेगा मौसम, 21 सितंबर से थमेगा बारिश का दौर

Updated:
विज्ञापन

यूपी में आज 38 जिलों में बारिश के आसार, पूर्वांचल से पश्चिम तक बदलेगा मौसम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून अब धीरे-धीरे वापसी कर रहा है, लेकिन 18 सितंबर को 38 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर से मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जो मानसून की विदाई का संकेत है.

विज्ञापन

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून अब धीरे-धीरे वापसी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन शुक्रवार 18 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 38 जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं. हालांकि, प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए फिलहाल कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

विज्ञापन

इन जिलों में आज बारिश के आसार

आज आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.वहीं पूर्वांचल में कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं.

21 सितंबर से मौसम होगा शुष्क

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 सितंबर को बारिश का दायरा और कम होगा. पश्चिमी यूपी में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 20 सितंबर को भी पूर्वी यूपी में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. इसके बाद 21 सितंबर से दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क होने का अनुमान है.

मानसून की विदाई के संकेत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 20 सितंबर से पश्चिमी यूपी और करीब 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर थमने की संभावना है. यानी आज बारिश का आखिरी दौर समझा जा सकता है, लेकिन पूरे यूपी में झमाझम बारिश की उम्मीद नहीं है. पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी के बड़े हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: UP Expressway: 7.5 घंटे में गोरखपुर, 6 घंटे में लखनऊ और 8 घंटे में सिलीगुड़ी, 700 KM का एक्सप्रेसवे बदल देगा यूपी की कनेक्टिविटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola