छिटपुट बूंदों से नहीं मिलेगी राहत, बरसात का लंबा इंतजार, उमस करेगी बेहाल

Updated:
विज्ञापन

UP Weather

UP Weather: लखनऊ में मानसून की रफ्तार थमने से तापमान बढ़ा और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की राहत के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा. कई जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी है.

विज्ञापन

UP Weather: राजधानी लखनऊ में बीते दो दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से मौसम ने करवट ले ली है।. सोमवार को तीखी धूप और हवा में मौजूद नमी के चलते शहर वासियों को तपती गर्मी ने बेहाल कर दिया. तापमान में उछाल के साथ-साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में लोगों को अच्छी बारिश के लिए अब 4 से 5 दिन का और इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, पूर्वांचल और मध्यांचल में मानसूनी गतिविधियां कमजोर हुई हैं. अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है. हालांकि, बीच-बीच में लोकल सिस्टम की वजह से हल्की बारिश हो सकती है, जिससे उमस और बढ़ेगी.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जिनमें बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, शाहजहांपुर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके शामिल हैं.

इन जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी

विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी है. इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर व आसपास के इलाके शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola