अब रोज मिलेंगे इतने रुपये, यूपी के PRD जवानों को सरकार ने दिया तोहफा, 5 लाख तक कैशलेस इलाज भी

Updated:
विज्ञापन

अब रोज मिलेंगे इतने रुपये, यूपी के PRD जवानों को सरकार ने दिया तोहफा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों के लिए खुशखबरी दी है. अब उनका दैनिक भत्ता 100 रुपये बढ़कर 600 रुपये हो गया है. साथ ही, जवानों और उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब पीआरडी स्वयंसेवकों को ड्यूटी के दौरान पहले से अधिक दैनिक भत्ता मिलेगा. सरकार ने दैनिक ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन कर दिया है. यानी प्रत्येक ड्यूटी पर जवानों को 100 रुपये अधिक मिलेंगे.

विज्ञापन

पिछले साल भी बढ़ा था भत्ता

पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते में इससे पहले अप्रैल 2025 में बढ़ोतरी की गयी थी. उस समय भत्ता 395 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन किया गया था. अब एक बार फिर इसमें 100 रुपये की वृद्धि की गयी है. यदि कोई जवान महीने में 30 दिन ड्यूटी करता है, तो उसके दैनिक भत्ते में करीब 3,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी.

अब 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज

दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी के साथ सरकार ने पीआरडी जवानों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भी फैसला किया है. इसके तहत प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कराया जा सकेगा. यह सुविधा आयुष्मान योजना के तहत राजकीय अस्पतालों और संबंधित निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी.

तीन महीने की ड्यूटी जरूरी

कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने के लिए संबंधित वित्तीय वर्ष में पीआरडी स्वयंसेवक को कम से कम तीन महीने की ड्यूटी पूरी करनी होगी. पहले से किसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजना से आच्छादित स्वयंसेवक और उनके परिवार को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. यह सुविधा पीआरडी सेवा अवधि तक ही मान्य रहेगी.

31 हजार से अधिक स्वयंसेवक पंजीकृत

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 31,130 पीआरडी स्वयंसेवक पंजीकृत बताए गए हैं. कैशलेस चिकित्सा योजना का संचालन स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेन्सिव हेल्थ इंटीग्रेटेड सर्विसेज (SACHIS) के माध्यम से किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: UP Expressway: 7.5 घंटे में गोरखपुर, 6 घंटे में लखनऊ और 8 घंटे में सिलीगुड़ी, 700 KM का एक्सप्रेसवे बदल देगा यूपी की कनेक्टिविटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola