यूपी में CM योगी देंगे पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, जनता दर्शन में मुख्यमंत्री का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में सभी लोगों से मुलाकात की

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने खिलाड़ियों के लिए नौकरी में प्राथमिकता की घोषणा की और लंबित मामलों पर अधिकारियों को फटकार लगाई.

विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में सभी लोगों से एक-एक कर मुलाकात की. उनका हालचाल जाना, पीड़ा पूछी, प्रार्थना पत्र लिया और उचित निराकरण का आश्वासन भी दिया. सीएम योगी ने राजस्व, पुलिस से जुड़े मामलों में हीलाहवाली की शिकायत पर सख्ती भी दिखाई. अभिभावकों के साथ आए नन्हे-मुन्नों को सीएम योगी ने चॉकलेट दी और बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा.

विज्ञापन


Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

आप पदक जीतिए, हम नौकरी में प्राथमिकता देंगे

‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मिलने कई खिलाड़ी भी पहुंचे. सभी ने अपनी बातें रखीं. सीएम ने भी खेलों के लिए उनकी तैयारी और पदकों के बारे में भी जानकारी ली. सकारात्मक उत्तर न मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी खूब परिश्रम कीजिए. उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की निरंतर सीधी भर्ती कर रही है. कई खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी, तहसीलदार समेत कई पदों पर नियुक्ति दी गई है. आप भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाइए, सरकार पुरस्कार राशि के साथ ही नौकरी भी देगी लेकिन इसके लिए खूब पसीना भी बहाना होगा. सीएम ने खिलाड़ियों को खेलकर खिलने का भी आशीर्वाद दिया.

पारिवारिक विवाद घर में सुलझाएं, बाहरियों की दखलंदाजी ठीक नहीं

‘जनता दर्शन’ में पारिवारिक विवाद से भी जुड़े मामले आए. इस पर मुख्यमंत्री ने प्रकरण के बारे में विस्तृत जानकारी ली. फिर शिकायती पत्र लेकर आए लोगों की काउंसिलिंग की और इसके दुष्परिणाम को लेकर चेताया. कहा कि ऐसे मामले बच्चों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं, इसलिए घर के बड़े-बुजुर्गों के सामने बैठकर इसे सुलझाएं. निजी मामलों में बाहरियों को न शामिल करें.


CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

सीएम योगी ने हीलाहवाली पर दिखाई सख्ती

मुख्यमंत्री के समक्ष राजस्व व पुलिस से जुड़े मामले भी आए. इस पर उन्होंने प्रकरण की जानकारी ली. पूछा कि कितने दिन पहले पुलिस या राजस्व कर्मी से शिकायत की थी. समय अधिक होने पर मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई और कहा कि यह हीलाहवाली नहीं चलेगी. समय सीमा के भीतर निस्तारण न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी.

किस क्लास में पढ़ते हो, मन लगाकर पढ़ाई करो

‘जनता दर्शन’ में कुछ अभिभावकों के साथ बच्चे भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने उनसे नाम और क्लास पूछा. उन्हें दुलारा-पुचकारा, फिर चॉकलेट दी. मुख्यमंत्री ने बच्चों से कुछ सवाल भी किए, फिर मन लगाकर पढ़ाई करने और खूब नाम कमाने का आशीर्वाद भी दिया.

Must Read- संसद से जंतर-मंतर तक सपा का मार्च, अखिलेश- डिंपल ने BJP पर साधा निशाना, राम मंदिर और पेपर लीक मामले पर गरमाया मुद्दा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola