पुलिस की ट्रेनिंग ले रही महिला की संदिग्ध मौत, शौचालय में लटकता मिला शव

सांकेतिक फोटो
UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 23 वर्षीय प्रशिक्षु महिला सिपाही रानू जादौन ने आत्महत्या कर ली. एटा निवासी रानू की मौत के बाद परिजनों ने युवक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार को एक 23 वर्षीय प्रशिक्षु महिला सिपाही रानू जादौन ने पुलिस लाइन स्थित महिला बैरक के शौचालय में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और फांसी के फंदे से शव को नीचे उतरवाया गया.
पुलिस की ले रही थी ट्रेनिंग
मूल रूप से एटा निवासी रानू हाल ही में भर्ती हुई थीं, जो कि कन्नौज में ट्रेनिंग ले रही थीं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें- अनुशासनहीनता पर सख्त SSP, कांवड़ ड्यूटी से गायब 27 पुलिसकर्मी सस्पेंड
यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह का दो दिवसीय लखनऊ दौरा, पूर्व सीएम चंद्रभानु गुप्ता की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
व्यक्तिगत कारण या उत्पीड़न?
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डिप्रेशन का लग रहा है. हालांकि, मौके से मिली वस्तुओं की जांच की जा रही है. डीआईजी हरिश्चंद्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी ली.
मामले की जांच जारी
रानू के पिता श्यामवीर सिंह की शिकायत पर एटा निवासी देवेश उर्फ देबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. परिजनों का आरोप है कि देवेश लगातार रानू को नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें- मतदाता लिस्ट संशोधन का शेड्यूल जारी, गांव-गांव पहुंचेगी वोटर टीम, इस दिन जारी होगी अंतिम सूची
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




