एक मंच पर जुटेगा स्वाद और कारोबार! जानिए ‘टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश’ में किन 29 खानपान उद्यमियों को MSME मंत्री करेंगे सम्मानित
MSME मंत्री करेंगे 29 खानपान उद्यमियों का सम्मान
UP Food Entrepreneurs: आगरा में 'टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में प्रदेश की पाक कला और स्थानीय खाद्य उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा. MSME मंत्री भूपेंद्र चौधरी 29 खानपान उद्यमियों को सम्मानित करेंगे.
UP Food Entrepreneurs: उत्तर प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा, स्थानीय स्वाद और खाद्य कारोबार को एक मंच देने के लिए आगरा में ‘टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. दैनिक जागरण और वृंदावन स्टेकेशन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम रविवार को ताज ईस्ट गेट स्थित द ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में शाम 5 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि MSME मंत्री भूपेंद्र चौधरी होंगे. वह स्थानीय खानपान प्रतिष्ठानों और उद्यमियों को ‘टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश अवार्ड’ से सम्मानित करेंगे.
एक मंच पर दिखेगा यूपी का स्वाद
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध पाक कला, क्षेत्रीय व्यंजनों और स्थानीय खाद्य उद्योग को बढ़ावा देना है. ओडीओसी के तहत स्थानीय स्वाद को देशभर में पहचान दिलाने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा. आयोजन स्थल पर अलग-अलग व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे. यहां खाने के शौकीनों को विभिन्न स्वादों का अनुभव मिलेगा. व्यंजन तैयार करने वाले कारीगर और शेफ अपने अनुभव भी साझा करेंगे.
इन 29 खानपान उद्यमियों का होगा सम्मान
MSME मंत्री भूपेंद्र चौधरी जिन 29 खानपान उद्यमियों को सम्मानित करेंगे, उनमें:
- अमित गोयल
- बबलू खंडेलवाल
- रजत खंडेलवाल
- माधव गोयल
- प्रवीण कालरा
- क्षितिज स्वरूप
- विजय कुमार सिंघल
- गिरीश भारती
- कुश ललवानी
- मनोज शर्मा
- राजकुमार भगत
- जय अग्रवाल
- संदीप अग्रवाल
- साहिल बंसल
- दिवाकर गुप्ता
- योगेंद्र सिंघल
- मनीष गुप्ता
- रवि यादव
- अजीत गुप्ता
- दर्श शाह
- दिलीप खंडेलवाल
- आशीष गर्ग
- अभिषेक जैन
- अजय गुप्ता
- नितिन गोयल
- विकास चतुर्वेदी
- सिद्धार्थ अग्रवाल
- जयेश गुप्ता
- डॉ. अशोक अग्रवाल
स्थानीय स्वाद को मिलेगी नई पहचान
कार्यक्रम के जरिए आगरा और उत्तर प्रदेश की पारंपरिक खानपान संस्कृति को आगे बढ़ाने और स्थानीय व्यंजनों को नई पहचान देने पर जोर रहेगा. ओडीओसी के तहत स्थानीय स्वाद और खाद्य उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण मंच बनेगा. कार्यक्रम में खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों को अपने अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा.
ये संस्थान कार्यक्रम से जुड़े
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक वृंदावन स्टेकेशन हैं. सह प्रायोजकों में मुंशी पन्ना मसाले, साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलाजी, कोका-कोला, एसपीएन और गोपाल दास पेठे वाले शामिल हैं. वहीं अग्रवाल फूड रसोई रतन, मनोहर लाल दौलत राम, होटल अवनीश, हीरा रिजार्ट्स, अग्रवन यूनिवर्सिटी, दून स्कूल, स्टार एस्टेट, वीजे ज्वेलर्स, केएम यूनिवर्सिटी, कृष्णा ग्रीन्स, गुरुजी मसाले, मदन पंसारी, डेलिशियस बेकर्स, चंद्रा ग्रीन, एसकेएम, हेरिटेज होंडा, रूप रानी, जीविक फर्नीचर और किरण सोजिया स्कूल सहयोगी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए