सादगी और जनसेवा का एक अध्याय समाप्त, ​सपा के दिग्गज नेता और निजामाबाद से 5 बार के विधायक आलमबदी आजमी का निधन

Updated:
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे आजमी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. वह जनसेवा और सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते थे.

विज्ञापन

UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया. 92 वर्षीय आजमी लंबे समय से अस्वस्थ थे और उन्होंने आजमगढ़ स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

पांच बार बने विधायक, जनसेवा के लिए रहे चर्चित

आलमबदी आजमी का जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ में हुआ था. उन्होंने इस्लामिया कॉलेज, गोरखपुर से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की और टेक्निकल इंस्टीट्यूट, गोरखपुर से इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया. राजनीति में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए. क्षेत्र के विकास और सादगीपूर्ण जीवनशैली के कारण वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे.

लंबे समय से थे अस्वस्थ

परिजनों के अनुसार, आलमबदी आजमी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. अप्रैल 2026 में उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के बाद बुधवार देर रात उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनका जनाजा गुरुवार शाम 4 बजे जामियातुर रशाद में नमाज-ए-जनाजा के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने जताया शोक

आलमबदी आजमी के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. सपा सांसद आदित्य यादव समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन को पार्टी और उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

Must Read- धुएं के गुबार से सहमा लखनऊ का सेक्टर-F, 30 मिनट तक दहकी इमारत, दहशत में लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola