पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोरेज पर SIB का छापा, GST चोरी के शक में देर रात तक खंगाले दस्तावेज

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोरेज पर SIB की छापेमारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: राज्यकर विभाग की विशेष जांच शाखा ने गोरखपुर में पूर्व मंत्री जितेंद्र उर्फ पप्पू जायसवाल के विश्वनाथ कोल्ड स्टोरेज पर टैक्स चोरी के संदेह में छापा मारा. मूंगफली के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की गई. जांच देर रात तक चली, जिसमें ई-वे बिल और अन्य रिकॉर्ड खंगाले गए. कर चोरी की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

UP News: गोरखपुर के पिपराइच रोड स्थित पूर्व मंत्री जितेंद्र उर्फ पप्पू जायसवाल के विश्वनाथ कोल्ड स्टोरेज पर राज्यकर विभाग की विशेष जांच शाखा (SIB) ने टैक्स चोरी के संदेह में छापेमारी की. 12 सदस्यीय टीम ने मूंगफली के कारोबार से जुड़े दस्तावेज, ई-वे बिल और अन्य रिकॉर्ड जब्त कर उनकी जांच शुरू की. विभाग का कहना है कि फिलहाल दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है.

विज्ञापन

टैक्स चोरी के इनपुट पर कार्रवाई

राज्यकर विभाग को मूंगफली के कारोबार में लाखों रुपये की जीएसटी चोरी की सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-टू (एसआईबी) संजय कुमार और सहायक कमिश्नर उदित नारायण के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम बुधवार शाम करीब चार बजे विश्वनाथ कोल्ड स्टोरेज पहुंची. अचानक हुई कार्रवाई से परिसर में हड़कंप मच गया.

ई-वे बिल और रिकॉर्ड की जांच

जांच के दौरान अधिकारियों ने मूंगफली से जुड़े अभिलेख, ई-वे बिल और परिवहन संबंधी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनका मिलान किया. टीम ने माल की आवाजाही, ट्रकों से पहुंचे माल के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की. इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज में मौजूद कर्मचारियों और संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई.

देर रात तक चला सत्यापन

बुधवार शाम शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही. अधिकारी एक-एक दस्तावेज की बारीकी से जांच और रिकॉर्ड के सत्यापन में जुटे रहे. हालांकि विभाग की ओर से जांच के संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

जांच पूरी होने के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

ज्वाइंट कमिश्नर राज्यकर विभाग यू.एन. सिंह ने बताया कि टैक्स चोरी के इनपुट के आधार पर जांच की जा रही है. अभी दस्तावेजों का सत्यापन जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कर चोरी हुई है या नहीं और यदि हुई है तो बकाया कर की वास्तविक राशि कितनी है.

Also Read: लखनऊ की सड़क पर दिखा लड़की का रौद्र रूप, मनचले को चप्पलों से पीटने का VIDEO वायरल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola