मेरठ में पत्नी की हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा पति, बोला- मैंने कर दिया मर्डर, घर में मिला खून से सना शव

Updated:
विज्ञापन

यूपी क्राइम न्यूज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेरठ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को अपना गुनाह कबूल कर लिया.

विज्ञापन

Meerut Murder News: मेरठ स्थित भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर में सोमवार को घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हत्या का मामला सामने आया. आरोप है कि पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी. इधर, महिला के मायके वाले जब उसके घर पहुंचे तो कमरे में उसका शव पड़ा था. दोनों छोटे बच्चे मां के शव के पास रोते मिले. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

2022 में हुई थी शादी

मृतका की पहचान 25 वर्षीय कविता के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में उसकी शादी खालसा मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय मनीष से हुई थी. दंपती के दो छोटे बच्चे हैं. मनीष मजदूरी करता है. परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था.

एक दिन पहले हुआ था विवाद

कविता के पिता ब्रजपाल के अनुसार, रविवार को उनके बेटे भूपेंद्र ने मनीष से फोन पर बात की थी, इस दौरान फोन के पीछे से कविता के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी. पूछने पर मनीष ने दोनों के बीच विवाद होने और पत्नी को थप्पड़ मारने की बात कही थी. इसके बाद भूपेंद्र बहन के घर पहुंचा. परिजनों के मुताबिक, कविता ने बताया था कि मनीष ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया. मामले की सूचना डायल-112 पर दी गई थी. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मनीष वहां से जा चुका था.

बेटी को देखने पहुंचे तो मिली लाश

ब्रजपाल के मुताबिक, सोमवार को काफी देर तक कविता से संपर्क नहीं हुआ तो परिवार के लोग जयभीमनगर स्थित उसके घर पहुंचे. घर के अंदर दोनों बच्चे रोते हुए मिले. कुछ दूरी पर कविता का शव पड़ा था. परिजनों के मुताबिक, उसके गले और शरीर पर चोट के निशान थे.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है.

खुद थाने पहुंचा आरोपी

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद मनीष खुद भावनपुर थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस हत्या की वजह और वारदात से पहले और बाद के घटनाक्रम की जांच कर रही है.

पुराने पारिवारिक विवाद की भी जांच

परिजनों ने मनीष के एक रिश्तेदार से जुड़े पुराने पारिवारिक विवाद का भी जिक्र किया है. पुलिस का कहना है कि इस पहलू समेत परिवार की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों की जांच की जा रही है. हत्या की वास्तविक वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट होंगी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में टावर पर चढ़ी आगरा की महिला, CM आवास के पास मचा हड़कंप, पुलिस-दमकल ने सुरक्षित नीचे उतारा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola