"अखिलेश जी, पहले अपना घर संभालिए", ओपी राजभर ने इमरान मसूद विवाद और कांग्रेस की 200 सीटों की मांग पर कसा तंज

Updated:
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का पलटवार

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कांग्रेस से जुड़े मुद्दों और गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों के बीच मतभेद एक बार फिर चर्चा में हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए एक पोस्ट किया है. कांग्रेस के साथ उनके रिश्तों और पार्टी के भीतर चल रहे विवादों को लेकर सवाल किए. उन्होंने इमरान मसूद, आशु मलिक और कांग्रेस की सीटों की मांग का भी जिक्र किया.

विज्ञापन

‘पहले अपना घर संभालिए’

ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए की. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, ‘साथी अखिलेश जी, कैसे हैं आप?’ इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को लेकर अखिलेश से सवाल किया और पूछा कि इन दिनों कांग्रेस के लिए क्या ‘दर’ चल रही है- एक चौथाई आना, आधा आना या पूरा रुपया. राजभर ने यह भी कहा कि अखिलेश पहले अपना घर संभालें और उनकी चिंता छोड़ दें.

इमरान मसूद का भी किया जिक्र

राजभर ने अपने पोस्ट में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का भी जिक्र किया. उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि उन्हें इमरान मसूद की चिंता करनी चाहिए. राजभर ने दावा किया कि मसूद पहले भी सपा पर सवाल उठाते रहे हैं और अभी भी अपने रुख पर कायम हैं. उन्होंने सपा विधायक आशु मलिक और इमरान मसूद के बीच चाय और बिस्किट को लेकर हुए विवाद का जिक्र करते हुए अखिलेश पर तंज कसा.

200 सीटों के मुद्दे पर घेरा

उन्होंने कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम के कथित तौर पर 200 सीटों की मांग वाले बयान का भी जिक्र किया. उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि कांग्रेस को 200 सीटें कैसे दी जाएंगी. राजभर ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार अखिलेश यादव पर दबाव बना रहे हैं, इसलिए उन्हें इन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

अपना दल (कमेरावादी) को लेकर भी सवाल

राजभर ने अखिलेश यादव से उनकी पार्टी के विधायकों और सहयोगी अपना दल (कमेरावादी) को मिलने वाली सीटों को लेकर भी सवाल किया. उन्होंने पूछा कि आखिर इन सहयोगियों को कितनी सीटें दी जा रही हैं. पोस्ट के आखिर में राजभर ने अपनी पार्टी की पहचान पीला गमछा बताते हुए इसे अपना गौरव बताया. उन्होंने महाराजा सुहेलदेव का वंशज होने की बात कही और पोस्ट का समापन ‘जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम’ और ‘जय महाराजा सुहेलदेव’ के नारों के साथ किया.

Must Read: राजधानी में DRI का एक्शन, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते विदेश भेजने की थी तैयारी



विज्ञापन
खुशबू कुमारी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola