मानसून में घूमने का शानदार मौका, UP वालों के लिए IRCTC का 6 दिन का एयर टूर, जानिए पूरी प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन
ऐतिहासिक धरोहरों की ओर उड़ान (AI सांकेतिक तस्वीर)

ऐतिहासिक धरोहरों की ओर उड़ान (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: IRCTC आपके मानसून वेकेशन को खास बनाने के लिए लाया है 'हंपी-बादामी विरासत ओडिसी' एयर टूर पैकेज. 6 दिनों की इस यात्रा में फ्लाइट, होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन की सुविधा मिलेगी. कर्नाटक के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सैर करें.

विज्ञापन

UP News: अगर आप मानसून में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. IRCTC लखनऊ से 'हंपी-बादामी विरासत ओडिसी' नाम से 5 रात और 6 दिन का हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में फ्लाइट से आने-जाने की सुविधा, होटल में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता और रात्रि भोजन के साथ स्थानीय परिवहन भी शामिल है. यह यात्रा 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक संचालित होगी, जिसमें पर्यटक कर्नाटक के कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सैर कर सकेंगे.

फ्लाइट से लेकर होटल तक की मिलेगी सुविधा

इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को लखनऊ से आने-जाने की हवाई यात्रा, आरामदायक होटल में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता और रात्रि भोजन, स्थानीय परिवहन तथा अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा कर्नाटक के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त व्यवस्था के आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके.

इन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की कराई जाएगी सैर

यात्रा के दौरान पर्यटकों को अंजनाद्री हिल, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर परिसर, स्टोन चैरियट, हेमकुटा हिल, ससिवेकालु गणेश, बादामी गुफा मंदिर और चित्रदुर्ग किला जैसे प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. ये सभी स्थान अपनी प्राचीन वास्तुकला, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश-विदेश के पर्यटकों के बीच खास पहचान रखते हैं.

जानिए पैकेज का किराया

IRCTC ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार पैकेज शुल्क तय किया है.

  • सिंगल शेयरिंग: ₹53,100 प्रति व्यक्ति
  • डबल शेयरिंग: ₹43,100 प्रति व्यक्ति
  • ट्रिपल शेयरिंग: ₹40,600 प्रति व्यक्ति
  • 5 से 11 वर्ष (बेड सहित): ₹35,500
  • 5 से 11 वर्ष (बिना बेड): ₹32,100
  • 2 से 4 वर्ष (बिना बेड): ₹17,600 प्रति बच्चा

ऐसे करें बुकिंग

IRCTC के उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार, इस टूर पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी. इच्छुक यात्री गोमती नगर स्थित IRCTC कार्यालय या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीट बुक करा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए 9236391909, 9305111765 और 9236391911 नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है.

Also Read: यूपी में 47 लाख को मुफ्त राशन, जानें कौन होगा पात्र


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola