हमीरपुर से फलस्तीन तक मदद का सफर, NGO के जरिए भेजी गई राशि पर खुफिया जांच

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)

UP News: एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि लखनऊ से आई खुफिया टीम ने केवल प्राथमिक पूछताछ की है. अभी तक किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में फलस्तीन युद्ध से प्रभावित लोगों को कथित रूप से आर्थिक सहायता भेजने का मामला सामने आया है. इस मामले की जानकारी मिलते ही बुधवार शाम लखनऊ से स्पेशल टीम मौदहा पहुंची और 7 स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

विज्ञापन

NGO के जरिए भेजी गई थी मदद

जानकारी के मुताबिक, मौदहा की एक स्थानीय संस्था ने सहारनपुर स्थित एक स्वयंसेवी संगठन (NGO) के माध्यम से फलस्तीन सहित युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक मदद भेजी थी. इस मदद की पुष्टि तब हुई जब सहारनपुर की NGO से जुड़ी एक कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया स्टेटस के जरिए मौदहा की संस्था का आभार जताया. इसी पोस्ट के आधार पर मामले का खुलासा हुआ और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं.

यह भी पढ़ें- गाजी मियां की दरगाह के पास कुंड को लेकर मचा सियासी घमासान, MP आनंद गोंड ने ASI सर्वे की रखी मांग

यह भी पढ़ें- शादी का कार्ड, मंडप और प्रीति भोज, यूपी में कुत्ते-कुतिया की शादी का भव्य आयोजन

देर शाम तक चली पूछताछ

बुधवार को लखनऊ पुलिस की स्पेशल टीम ने सात लोगों को अलग-अलग स्थानों से उठाकर मौदहा कोतवाली लाया. वहां उनसे घंटों पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद सभी लोगों से मोबाइल नंबर, आधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज लिए गए और फिर देर शाम करीब आठ बजे सभी को छोड़ दिया गया.

एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि लखनऊ से आई खुफिया टीम ने केवल प्राथमिक पूछताछ की है. स्थानीय पुलिस जांच एजेंसियों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी के पास मिले आधार से लेकर आयुष्मान कार्ड, घुसपैठिया समेत 3 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola