बदनामी के डर में हैवान बना पिता, गर्भवती बेटी को डुबोकर मार डाला, तस्वीरों से रची झूठी कहानी

Updated:
विज्ञापन

चंबल नदी में डुबोकर हत्या का सांकेतिक दृश्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: एक पिता का खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसने बदनामी के डर से अपनी 18 वर्षीय अविवाहित और चार माह की गर्भवती बेटी की हत्या कर दी. उसने दामाद की मदद से बेटी को चंबल नदी में डुबो दिया.

विज्ञापन

UP News: दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी 18 वर्षीय अविवाहित और चार माह की गर्भवती बेटी को आगरा के बासौनी क्षेत्र ले गया, जहां उसने कथित तौर पर दामाद की मदद से चंबल नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस को गुमराह करने के लिए बेटी के जल प्रवाहित करने की तस्वीरें भी खिंचवाई गईं. दिल्ली पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में शव की तलाश जारी है.

विज्ञापन

बदनामी के डर में रची हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी को करीब एक महीने पहले पता चला था कि उसकी 18 वर्षीय अविवाहित बेटी चार माह की गर्भवती है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मोहल्ले में इस बात की चर्चा होने से वह बदनामी महसूस कर रहा था. इसी वजह से वह बेटी को गर्भपात कराने का बहाना बनाकर आगरा के बासौनी क्षेत्र ले गया.

नदी में डुबोकर हत्या, फिर गढ़ी आत्महत्या की कहानी

आरोप है कि आरोपी ने पहले बेटी पर चंबल नदी में कूदकर जान देने का दबाव बनाया. जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो पिता ने कथित तौर पर उसे नदी में डुबोकर मार डाला. इसके बाद वह अकेले दिल्ली लौट आया और पड़ोसियों को बताया कि बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने मोबाइल में जल प्रवाहित करने की तस्वीरें भी दिखाईं, जिससे लोगों को शक हुआ.

पड़ोसियों की सूचना पर खुला मामला

पड़ोसियों ने घटना पर संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद 31 जुलाई को अपहरण का मामला दर्ज किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने दामाद को भी मामले में गिरफ्तार किया. दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

रिमांड पर लेकर शव की तलाश जारी

दिल्ली पुलिस ने अदालत से आरोपियों की कस्टडी रिमांड लेकर उन्हें आगरा के बासौनी क्षेत्र पहुंचाया. मंगलवार को गोताखोरों की मदद से चंबल नदी में युवती के शव की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read: अब बस में चढ़ने से पहले नहीं काटना पड़ेगा टिकट, जानिए आपकी बुज़ुर्ग माँ-दादी के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola