सीएम योगी ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्रभक्ति हमेशा प्रेरणा देती रहेगी

Updated:
विज्ञापन

वीरांगना आवंतीबाई लोधी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1857 की स्वतंत्रता संग्राम की नायिका रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उन्हें नमन किया. उन्होंने उनके साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया.

विज्ञापन

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी और वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उन्हें नमन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रानी अवंतीबाई लोधी के साहस, पराक्रम और त्याग को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

रानी अवंतीबाई के बलिदान को किया याद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी साहस, पराक्रम और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं. उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य वीरता का परिचय दिया.

राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी वीरांगना की गाथा

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी की राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा. उनका जीवन देश और समाज के प्रति कर्तव्य के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की सीख देता है. उन्होंने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी वीरता और त्याग की स्मृति युगों-युगों तक लोगों को राष्ट्रहित में अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करती रहेगी.

कौन थी रानी अवंतीबाई लोधी ?

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख महिला वीरांगनाओं में से एक थीं. उन्होंने रामगढ़ रियासत से अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से युद्ध किया और लोगों को स्वतंत्रता के लिए प्रेरित किया. अंग्रेजों के सामने उन्होंने कभी हार नहीं मानी. मार्च 1858 में देवहारगढ़ के युद्ध के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की. उनका साहस और देशभक्ति आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है.

Also read : जिंदा था 7 साल का बेटा, पिता के मरने के बाद मां ने बनवा दिया डेथ सर्टिफिकेट, जानिए क्या है पूरा मामला


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola