10 दिनों तक खंभे से बंधी रही महिला, चलता रहा तंत्र-मंत्र... जानिए UP में अंधविश्वास ने कैसे ली जान

Updated:
विज्ञापन

झाड़-फूंक बनी मौत की वजह, 10 दिनों तक खंभे से बंधी रही महिला (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अंधविश्वास ने एक विवाहिता की जान ले ली. मानसिक बीमारी के इलाज के नाम पर महिला को 10 दिनों तक मजार पर खंभे से बांधकर रखा गया. इस दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अंधविश्वास का खौफनाक मामला सामने आया है. मानसिक बीमारी के इलाज के नाम पर एक विवाहिता को मजार पर ले जाकर कथित तांत्रिक ने 10 दिनों तक खंभे से बांधकर रखा और झाड़-फूंक करता रहा. इस दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में महिला के पति, कथित तांत्रिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

झाड़-फूंक के नाम पर खंभे से बांधकर रखा गया

बाराबंकी के देवा कस्बे में स्थित एक मजार पर यह मामला सामने आया. लखनऊ के गोमतीनगर निवासी 33 वर्षीय रूबी यादव की तबीयत खराब होने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए देवा लेकर आए थे. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मानसिक बीमारी के उपचार के नाम पर उसे करीब 10 दिनों तक मजार के एक खंभे से बांधकर रखा गया और कथित तांत्रिक द्वारा झाड़-फूंक की जाती रही.

इलाज के दौरान महिला की मौत

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम रूबी यादव की हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका के पिता प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि पति अंकित यादव, कथित तांत्रिक मुन्ना और उसके सहयोगी कदीर अहमद ने इलाज के नाम पर उनकी बेटी को कई दिनों तक बांधकर रखा, जिससे उसकी हालत और खराब होती चली गई.

पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति अंकित यादव, कथित तांत्रिक मुन्ना और उसके सहयोगी कदीर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: AI और नई तकनीकों से बदलेगी UP की तस्वीर, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे हाईटेक हब


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola