अयोध्या के नदी में डूब गए एक ही परिवार की 5 महिलाएं, 3 की मौत, दो युवतियों की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

UP News: अयोध्या में बड़ा हादसा हुआ है. नदी में स्नान के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में पांच महिलाएं डूब गईं. यह घटना सनहा गांव की है, इनमें से तीन महिलाओं का शव नदी से निकाला गया, जबकि दो अभी-भी लापता हैं.

विज्ञापन

UP News: यूपी के अयोध्या में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक ही परिवार के पांच लोग नदी में डूब गए. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां अभी भी लापता हैं. उनकी तलाश के लिए पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

एक ही परिवार के पांच सदस्य नदी में डूबे

जानकारी के अनुसार, अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित सनाहा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के पांच सदस्य नदी किनारे गए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी देखने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में जा गिरे. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी.

गांव में घटना के बाद शोक का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. दोपहर करीब 2 बजे सर्च अभियान के दौरान सजरुल (45), साहिन बानो (38) और मरियम (18) के शव बरामद कर लिए गए. वहीं, नरगिश (18) और महक बानो (18) का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका. पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों की तलाश जारी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं खुद प्रिंसिपल थी, आंखों से देखा 2017 से पहले का हाल’, पेपर लीक पर गुलाब देवी ने कही बड़ी बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola