लखनऊ में सस्ते में घर खरीदने का आखिरी मौका! LDA के फ्लैट्स पर मिल रही भारी छूट, जानें कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग?
लखनऊ में फ्लैट खरीदने का शानदार मौका
UP News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की 'पहले आओ, पहले पाओ' योजना के तहत फ्लैटों पर मिल रही भारी छूट का आज आखिरी दिन है. ₹2 लाख तक की छूट का लाभ उठाएं और अपना घर खरीदें. ऑनलाइन बुकिंग करें.
UP News: लखनऊ में अपना घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए आज यानी 14 सितंबर को एक खास मौका खत्म होने जा रहा है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत चुनिंदा फ्लैटों पर दी जा रही छूट का आज आखिरी दिन है. यह विशेष ऑफर 4 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक लागू है. इस योजना में अलग-अलग कीमत वाले फ्लैटों पर 1 लाख से लेकर 2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी.
शुरुआत में 160 फ्लैट थे, अब करीब 50 ही बचे
LDA के वीसी प्रथमेश कुमार के मुताबिक, इस ऑफर का फायदा केवल योजना में शामिल चुनिंदा फ्लैटों पर ही मिलेगा. योजना शुरू होने के समय करीब 160 फ्लैट उपलब्ध थे, लेकिन बड़ी संख्या में फ्लैट बिक चुके हैं. अब करीब 50 फ्लैट ही बाकी बताए जा रहे हैं. इनमें 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट शामिल हैं. चूंकि आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है, इसलिए उपलब्धता के आधार पर ही फ्लैट मिलेंगे. LDA की आधिकारिक वेबसाइट भी FCFS को ऑनलाइन आवंटन व्यवस्था के रूप में बताती है.
फ्लैट की कीमत के हिसाब से मिलेगी छूट
इस योजना में डिस्काउंट फ्लैट की कीमत के आधार पर तय किया गया है.
- ₹20 लाख से ₹50 लाख तक के फ्लैट पर ₹1 लाख की छूट
- ₹50 लाख से ₹75 लाख तक के फ्लैट पर ₹1.5 लाख की छूट
- ₹75 लाख से ज्यादा कीमत वाले फ्लैट पर ₹2 से 2.5 लाख तक की छूट
यानी महंगे फ्लैट पर खरीदार को ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा.
इन अपार्टमेंट में मिल रहा ऑफर
विशेष छूट के दायरे में LDA के चुनिंदा प्रोजेक्ट शामिल हैं. इनमें श्रवण अपार्टमेंट, सनराइज अपार्टमेंट (मृगशिरा), स्मृति अपार्टमेंट और पूर्वा अपार्टमेंट शामिल हैं. ये प्रोजेक्ट कानपुर रोड और कुर्सी रोड की अलग-अलग योजनाओं में हैं.
ऑनलाइन करनी होगी बुकिंग
इस योजना का फायदा लेने के लिए खरीदारों को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी. LDA की वेबसाइट पर उपलब्ध फ्लैट और योजना से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है. इस वेबसाईट से https://registration.ldalucknow.in/ आवेदन कर सकते हैं . उपलब्धता तेजी से बदल सकती है, इसलिए इच्छुक खरीदारों को बुकिंग से पहले मौजूदा फ्लैट और लागू शर्तों की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए