बलिया में मंदिरों पर चोरों की नजर, एक ही रात दो जगह वार, चांदी का मुकुट-करधनी ले गए चोर

Updated:
विज्ञापन

बलिया में मंदिरों पर चोरों की नजर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ballia News: बलिया में चोरों ने रविवार रात दो गांवों के मंदिरों को निशाना बनाया. मिड्ढा गांव में मां कमलेश्वरी भवानी मंदिर से चांदी का मुकुट और करधनी चोरी हो गई. वहीं, अगरसंडा गांव के मंदिर से घंटा चोरी हुआ. घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

विज्ञापन

Ballia News: बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में चोरों ने रविवार रात दो गांवों के मंदिरों को निशाना बनाया. मिड्ढा गांव स्थित गोरथाना पोखरा पर मां कमलेश्वरी भवानी मंदिर से चांदी का मुकुट और करधनी चोरी हो गई. वहीं, अगरसंडा गांव में पंचायत भवन के पास स्थित मंदिर से घंटा भी चोर उठा ले गए. सोमवार सुबह दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मंदिरों में तत्काल छानबीन भी शुरू कर दी.

विज्ञापन

मिड्ढा और अगरसंडा के मंदिरों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश

मिड्ढा गांव में मां कमलेश्वरी भवानी मंदिर ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. रविवार रात किसी समय चोर मंदिर में दाखिल हुए और प्रतिमा पर चढ़ा चांदी का मुकुट तथा करधनी लेकर फरार हो गए. सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को सामान गायब मिला तो उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी. कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भी जांच शुरू की.

अगरसंडा के मंदिर से घंटा चोरी, एक संदिग्ध हिरासत में

इसी रात अगरसंडा गांव में पंचायत भवन के पास मंदिर में भी चोरी हुई। चोर मंदिर में लगा घंटा उठाकर ले गए. सुबह ग्रामीणों को जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. एक ही रात दो मंदिरों में चोरी से ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. ग्रामीण सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

क्षेत्रीय सुरक्षा पर उठे सवाल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. टीम लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस चोरी हुए सामान की बरामदगी के साथ आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि रात में मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी कमजोर होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं. दो घटनाओं ने फेफना क्षेत्र की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

Must Read: आकाश-ईशान आउट, दीपिका इन, मायावती ने परिवारवाद पर खेला मास्टरस्ट्रोक, क्या 22 साल की लंदन रिटर्न भतीजी बनेगी उत्तराधिकारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola