यूपी में फिर चला तबादला एक्सप्रेस , 34 IAS अफसरों को किए गए इधर से उधर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

यूपी में 34 IAS अफसरों का बड़ा तबादला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: यूपी में 34 IAS अधिकारियों के हुए तबादले. 14 जिलों के जिलाधिकारियों की बदली गई जिम्मेदारी. जानिए किन जिलों में हुए बड़े बदलाव.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला. राज्य सरकार ने 34 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव जिलों के स्तर पर हुआ है, जहां 14 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है. मुरादाबाद से लेकर कानपुर नगर, अमेठी, कुशीनगर और बागपत तक कई जिलों को नए DM मिले हैं.

विज्ञापन

मुरादाबाद और हरदोई में बदले DM

तबादला सूची के मुताबिक हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को अब मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं राज्य कर विभाग में विशेष सचिव रहे राहुल पाण्डेय को हरदोई की कमान सौंपी गई है.

Image
Image
Image

एटा से कानपुर तक बदली जिम्मेदारी

आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक एम. अरुन्मोली को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं अमेठी के डीएम संजय चौहान को कुशीनगर भेजा गया है. कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर अब कानपुर नगर के डीएम होंगे. यानी एक ही फेरबदल में कई अहम जिलों की प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदल गई हैं.

संत कबीर नगर से बलिया तक नए DM

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक को संत कबीर नगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं संत कबीर नगर के डीएम आलोक कुमार अब पीलीभीत के जिलाधिकारी होंगे. पीलीभीत के डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह को बलिया की जिम्मेदारी दी गई है. दूसरी ओर, इन्वेस्ट यूपी और यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.

बागपत, महोबा और बिजनौर में भी बदलाव

मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के विशेष सचिव प्रभास कुमार को महोबा का नया डीएम नियुक्त किया गया है. विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा विशेष सचिव नगर विकास सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस की जिम्मेदारी दी गई है.

हमीरपुर को भी मिला नया जिलाधिकारी

विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार अशोक कुमार को हमीरपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. इस तरह हमीरपुर समेत कुल 14 जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं.

कुछ बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली

इस फेरबदल का असर सिर्फ जिलाधिकारियों तक सीमित नहीं रहा. कई वरिष्ठ अधिकारियों को शासन और दूसरे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. बिजनौर की पूर्व जिलाधिकारी जसजीत कौर को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. वहीं कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक नियुक्त किया गया है.

Also Read:मेरठ में पत्नी की हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा पति, बोला- मैंने कर दिया मर्डर, घर में मिला खून से सना शव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola