आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, सोते हुए दादा-पोते की कुल्हाड़ी से हत्या

Updated:
विज्ञापन
दादा-पोते की कुल्हाड़ी से हत्या

दादा-पोते की कुल्हाड़ी से हत्या ( क्रेडिट- सोशल मीडिया)

UP Crime News: आजमगढ़ जिले के हेवती डिहवा गांव में रात को सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की हैं.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मामला पवई थाना क्षेत्र के हेवती डिहवा गांव का है, जहां सो रहे दादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

रात करीब 2 बजे की बताई जा रही घटना

जानकारी के अनुसार, यह वारदात गुरुवार की रात करीब 2 बजे हुई. मृतकों की पहचान 71 वर्षीय जगदंबा प्रसाद यादव और उनके 26 वर्षीय पोते अंकित के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है.

चचेरी दादी ने परिवार को दी जानकारी

बताया जा रहा है कि अंकित के साथ उसकी चचेरी दादी फूलमती भी सो रही थीं. जब उन्हें घटना का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत अंकित के दोनों भाइयों को जगाया. इसके बाद परिजन अंकित को अंबेडकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसी दौरान परिवार के सदस्य जब जगदंबा प्रसाद यादव को घटना की जानकारी देने पहुंचे तो देखा कि उनकी भी गला काटकर हत्या कर दी गई है. इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई.

चार टीमें गठित, सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी, एसपी ग्रामीण और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसपी ग्रामीण चिराग जैन, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के साथ कई थानों की पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की.

पारिवारिक लेनदेन का एंगल भी जांच के दायरे में

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक लेनदेन से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है. हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है.

-लक्की कुमारी की रिपोर्ट


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola