पढ़ाई के लिए घर छोड़ा, 17 दिन बाद हॉस्टल के कमरे में मिली लाश, डायरी ने सबको झकझोर दिया

Updated:
विज्ञापन
मृतक छात्रा पूर्वा सचान

मृतक छात्रा पूर्वा सचान

UP News: कानपुर के एक गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला. कमरे से मिली डायरी में परिवार के लिए छोड़ा गया मार्मिक संदेश जांच का अहम हिस्सा बन गया है.

विज्ञापन

UP Crime News: कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित गीता नगर के एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात 19 वर्षीय पॉलीटेक्निक छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. कमरे की तलाशी के दौरान एक डायरी भी मिली, जिसमें परिवार के नाम लिखा एक भावुक संदेश बरामद हुआ है. पुलिस ने डायरी को कब्जे में लेकर जांच का हिस्सा बना लिया है.

पढ़ाई के लिए आई थी कानपुर

मृतका की पहचान घाटमपुर के जवाहर नगर निवासी पूर्वा सचान (19) के रूप में हुई है. उसके पिता राम सिंघासन सचान ट्रक चालक हैं. परिजनों के अनुसार पूर्वा पॉलीटेक्निक की छात्रा थी और पढ़ाई के लिए 28 जून को गीता नगर स्थित शुभी गर्ल्स हॉस्टल में रहने आई थी. वह हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अकेली रहती थी और नियमित रूप से परिवार के संपर्क में रहती थी.

फोन नहीं उठाने पर हुआ शक

मंगलवार रात पूर्वा के मोबाइल पर कई बार कॉल की गई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया. काफी देर तक संपर्क न होने पर हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं को चिंता हुई. उन्होंने हॉस्टल संचालक की पत्नी को इसकी जानकारी दी. जब कमरे का दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजे की दरार से झांककर देखा गया. अंदर छात्रा दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

डायरी में परिवार के लिए छोड़ा भावुक संदेश

पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और मौके से साक्ष्य जुटाए. जांच के दौरान मिली डायरी के एक पन्ने पर छात्रा का कथित सुसाइड नोट लिखा मिला. पुलिस के मुताबिक, उसमें उसने परिवार से उसकी शादी की चिंता न करने की बात कही है. साथ ही यह भी लिखा कि अब पैसों की परेशानी नहीं होगी. नोट के अंत में उसने अपनी जिंदगी समाप्त करने का जिक्र किया है. फिलहाल डायरी और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घाटमपुर से कानपुर पहुंचे. बेटी का शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन छात्रा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस परिजनों, हॉस्टल संचालक और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Must Read- 18 दिन से अनशन पर सोनम वांगचुक को अखिलेश का खुला समर्थन, फोन कर की अनशन तोड़ने की अपील


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola