UP Congress की नई मीडिया टीम का ऐलान, प्रियंका गुप्ता और संजीव कुमार सिंह बने उपाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस मीडिया टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है. प्रदेश और जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. जानिए कौन-कौन नियुक्त हुआ है.

विज्ञापन

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने नई मीडिया टीम का गठन किया है. कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा की ओर से जारी सूची में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. 14 सितंबर 2026 की तारीख वाली इस सूची में उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय समन्वयक, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, जिला प्रवक्ता, रिसर्च और प्रचार से जुड़े पद शामिल हैं.

विज्ञापन

प्रियंका गुप्ता और संजीव कुमार सिंह बने उपाध्यक्ष

नई मीडिया टीम में प्रियंका गुप्ता और संजीव कुमार सिंह को Vice Chairperson बनाया गया है. वहीं छह नेताओं को क्षेत्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है. मोइन हसन खान को वेस्ट जोन, राजेंद्र सागर को ब्रज जोन, प्रेम नारायण पाल को बुंदेलखंड जोन, डॉ. पूर्वी वर्मा को अवध जोन, ओम प्रकाश सरोज को प्रयाग जोन और पुनीत पाठक को ईस्ट जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

45 प्रदेश प्रवक्ता और 21 स्टेट मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त

AICC की सूची में कुल 45 State Spokespersons के नाम शामिल हैं. इनमें डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान, सिद्धि श्री, सचिन रावत, रमेश कश्यप, डॉ. अलीमुल्लाह खान, मोहम्मद फारहान, डॉ. मेराज हुसैन, सैयद मझहर हुसैन, एस.यू. फिरोजी, डॉ. उमाशंकर पांडेय, अंशु अवस्थी और डॉ. हिलाल नकवी समेत अन्य नेता शामिल हैं. इसके अलावा 21 State Media Panelists नियुक्त किए गए हैं. इनमें मुरली मनोहर, उषा रानी कोरी, सरोज भारती, डॉ. राजकुमार मौर्य, मलिक जावेद अंसारी, कन्हैया लाल यादव भारतीय, राम रूप पटेल, अरशद रजा, हम्माम वाहिद, चांदिनी अहमद और हसीब अहमद समेत 21 नाम शामिल हैं.

जिला प्रवक्ता, रिसर्च और प्रचार टीम भी तैयार

कांग्रेस की नई मीडिया व्यवस्था में 7 District Spokespersons भी बनाए गए हैं. इनमें राहुल राय, हिमांशु चौधरी, विवेक ओझा, शिव कुमार गौतम, मोहित श्याम, डॉ. यशवंत सिंह और सावित्री त्रिपाठी शामिल हैं. वहीं डॉ. हिलाल नकवी को Head of Research बनाया गया है. उनके साथ 11 State Researchers की टीम भी गठित की गई है, जिसमें वरुण शेखर सिंह, कंचन वार्ष्णेय, मोहम्मद डी. अफजल, करण कुमार कुशवाहा, अभिमन्यु कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, मोहित प्रताप सिंह, तीरथ राज मिश्रा, रितेश यादव, आकाश कुमार चौरसिया और अभिषेक त्यागी शामिल हैं.

प्रचार के लिए 11 स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर

पार्टी ने प्रचार से जुड़े काम के लिए भी 11 State Publicity Coordinators नियुक्त किए हैं. इनमें अक्षय सिंह, अमन कुमार, अनुराग प्रकाश, संगीता श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार मौर्य, वैभव प्रकाश चंद्र, शिव मूर्ति यादव, उमेश कुमार गौतम, शमीम उद्दीन, संदीप कुमार और अंजली उपाध्याय के नाम शामिल हैं. नई सूची के जरिए कांग्रेस ने मीडिया, रिसर्च और प्रचार से जुड़े कामों के लिए प्रदेश, क्षेत्र और जिला स्तर पर जिम्मेदारियां तय की हैं.

Must Read- शाहजहांपुर में सचिव पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola