शाहजहांपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो बाइकों की ज़ोरदार भिड़ंत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के जलालाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. अतिबारा चौराहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चली गई जान

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हार चचोरा उर्फ मोहनिया निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है. वहीं, घायल बाइक सवार कटरा थाना क्षेत्र के हुलास नगला निवासी हरिराम उर्फ महेंद्र हैं. बताया गया कि दोनों बाइकें आमने-सामने से आ रही थीं. इसी दौरान अतिबारा चौराहा के पास दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

सड़क पर पड़ा रहा घायल, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायल हरिराम उर्फ महेंद्र की मदद करने की कोशिश की. बताया गया कि घायल काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा. कुछ समय बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. इसके बाद घायल को जलालाबाद के नगरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.

परिजन निजी वाहन से ले गए अमर सिंह का शव

हादसे की जानकारी मिलने पर अमर सिंह के परिजन मौके पर पहुंच गए. इसके बाद वे शव को निजी वाहन से अपने साथ ले गए. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की वजह पता लगाने में जुट गई. दोनों बाइकों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है.

Also Read:शाहजहांपुर में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सिफारिश करना पूर्व BJP जिलाध्यक्ष को पड़ा महंगा, सचिव ने दी धमकी, FIR के बाद सचिव सस्पेंड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola