शाहजहांपुर में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सिफारिश करना पूर्व BJP जिलाध्यक्ष को पड़ा महंगा, सचिव ने दी धमकी, FIR के बाद सचिव सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

सचिव पर धमकी देने का आरोप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ग्राम पंचायत सचिव पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. निगोही ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव की एक फोन कॉल भारी पड़ गई. निगोही ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा को फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और पंचायती राज विभाग ने सचिव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइल को लेकर शुरू हुआ मामला

गांव गुरगवां निवासी श्याम नारायण मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को परसरा परसरी निवासी विजय सिंह उनके पास पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रेमपाल सिंह के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सभी जरूरी कागजात और औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन फाइल ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह के पास लंबित है. इसके बाद श्याम नारायण मिश्रा ने सचिव को फोन कर मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइल के बारे में जानकारी मांगी.

फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर जानकारी मांगने पर सचिव कथित तौर पर नाराज हो गए और फोन पर गाली-गलौज करने लगे. श्याम नारायण मिश्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि सचिव ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सचिव ने कहा, “योगी बाबा भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे.” इसके साथ ही कथित तौर पर यह भी कहा गया कि उनकी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली और जहां मिलेंगे, वहीं गोली मार देंगे.

ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ को दी मामले की जानकारी

कथित धमकी के बाद श्याम नारायण मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी निगोही के ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह और खंड विकास अधिकारी (BDO) को दी. रिपोर्टों के मुताबिक, ब्लॉक प्रमुख ने भी पंचायत सचिव के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

मामले की शिकायत मिलने के बाद निगोही पुलिस ने ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब फोन पर हुई कथित बातचीत और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. उधर विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई तेज हुई. जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडेले ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी का यह कृत्य बेहद गंभीर है.यह सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का खुला उल्लंघन है, इसलिए आरोपी को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई है. सीओ तिलहर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: प्रयागराज एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जारी, 25 अक्टूबर से बदलेगा उड़ानों का समय

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola