पापा मुझे माफ कर देना, मेरे साथ गलत हुआ है... मैं मरने जा रही हूं, लापता होने से पहले आया बेटी का ऑडियो

Updated:
विज्ञापन

लापता होने से पहले पिता को भेजा ऑडियो (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झांसी से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. लापता होने से पहले उसने अपने पिता को एक ऑडियो मैसेज भेजा था, जिसमें उसने बताया कि उसके साथ गलत हुआ है. पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. लापता होने से पहले किशोरी ने अपने पिता को कथित तौर पर एक ऑडियो मैसेज भेजा था. इसमें उसने कहा कि उसके साथ गलत हुआ है और उसने अपनी मां से भी इसकी शिकायत की थी. पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द बरामदगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

पिता को भेजा था कथित ऑडियो मैसेज

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता कृपेन्द्र सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी ने लापता होने से पहले उन्हें एक ऑडियो मैसेज भेजा था. पिता के मुताबिक, ऑडियो में बेटी ने कहा, “पापा मुझे माफ कर देना. मैं मरने जा रही हूं. मेरे साथ गलत हुआ है. मैंने मां से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया.” ऑडियो सामने आने के बाद परिवार में चिंता बढ़ गई. पिता ने पुलिस से बेटी की तलाश कर उसे जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है.

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

पिता का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में एक व्यक्ति ने उनकी बेटी के साथ गलत करने का प्रयास किया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि बेटी को घर में चल रहे कथित संबंधों की जानकारी हो गई थी और वह इसका विरोध करती थी. हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस की जांच और किशोरी की बरामदगी के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

काम के सिलसिले में उरई में रहते हैं पिता

कृपेन्द्र सिंह के अनुसार, वह काम के सिलसिले में उरई में रहते हैं और अक्सर घर से बाहर रहते हैं. इसी दौरान उन्हें बेटी का कथित ऑडियो मैसेज मिला. बाद में जब वह घर पहुंचे तो उन्हें बेटी के लापता होने की जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने आशंका जताई कि कहीं किशोरी को बंधक तो नहीं बनाया गया है या उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई.

मां ने 7 सितंबर को दी थी शिकायत

पिता के मुताबिक, उनकी पत्नी ने 7 सितंबर 2026 को थाने में बेटी के संबंध में शिकायत दी थी. इसके अगले दिन 8 सितंबर को उन्होंने भी पुलिस और उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की तलाश कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की.

पुलिस कर रही किशोरी की तलाश

मामले में कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. किशोरी की लगातार तलाश की जा रही है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के बाद उसके बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : फर्रुखाबाद में प्यार के लिए टावर पर चढ़ा आशिक, 4 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola