सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म, UP के 3,567 चयनित अभ्यर्थियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी देंगे जॉइनिंग लेटर
CM योगी आदित्यनाथ
यूपी के 3,567 चयनित अभ्यर्थियों को आज सीएम योगी आदित्यनाथ से नियुक्ति पत्र मिलेगा. सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न पदों पर होगी नियुक्ति. जानें कार्यक्रम का विवरण.
UP Government Jobs : उत्तर प्रदेश के 3,567 चयनित अभ्यर्थियों के लिए 22 सितंबर का दिन खास होने वाला है. सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इन नियुक्तियों के बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए अपने संबंधित पदों पर कार्यभार संभालने का रास्ता साफ होगा.
इन पदों पर हुआ है चयन
नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक पद पर चयनित उम्मीदवार शामिल हैं. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नियुक्ति पत्र वितरण के साथ अभ्यर्थियों को उनके पद पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा.
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम
नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे . इस दौरान बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों के मौजूद रहने की उम्मीद है. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद संबंधित विद्यालयों में उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
सरकार ने रोजगार को लेकर क्या कहा?
राज्य सरकार की ओर से लगातार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. सरकार के मुताबिक, अब तक 9.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ा जा चुका है. सरकार ने आने वाले समय में 4 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है.
चयन से नियुक्ति तक पहुंचा सफर
जिन 3,567 अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है, वे लंबे समय से नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार कर रहे थे. मंगलवार को नियुक्ति पत्र मिलने के साथ उनके चयन की प्रक्रिया नियुक्ति के अगले चरण में पहुंच जाएगी.मुख्यमंत्री द्वारा खुद नियुक्ति पत्र सौंपे जाने से कार्यक्रम का महत्व भी बढ़ गया है.
Also Read : TGT-PGT छात्र का आमरण अनशन जारी, कफन ओढ़कर खुद को मरा हुआ मान लिए है छात्र, प्रयागराज मे अनोखा प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए