लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों का आजमगढ़ कनेक्शन, UP के पूर्व सांसद ने कराया था गैंग में शामिल

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार
Lawrence Bishnoi Gang दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों को रोहिणी से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं, जिनका कनेक्शन एक बाहुबली पूर्व सांसद से निकला है. जांच में विदेश में बैठे गैंग के नेटवर्क से निर्देश मिलने का भी खुलासा हुआ है.
Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों को रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं. उनकी पहचान अभिनव और विवेक के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पूर्वांचल के एक बाहुबली और पूर्व सांसद के जरिए बिश्नोई गैंग से जुड़े थे.
आजमगढ़ से जुड़ा मिला कनेक्शन
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीन शूटरों में से दो आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों को पूर्वांचल के एक बाहुबली पूर्व सांसद के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल कराया गया था. फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या की थी साजिश
जानकारी के मुताबिक, बीते सप्ताह वाराणसी कचहरी में गाजीपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या की साजिश रची गई थी. हालांकि, वारदात को अंजाम देने से पहले ही गाजीपुर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर ली थी. बताया गया कि दोनों शूटर उस समय लखनऊ में छिपे हुए थे. पुलिस की सक्रियता के बाद दोनों वहां से फरार होकर दिल्ली पहुंच गए. यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से एक बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया.
विदेशी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों को विदेश में बैठे गैंग के नेटवर्क के जरिए निर्देश और सूचनाएं मिल रही थीं. इसी नेटवर्क के माध्यम से उन्हें संभावित निशानों की जानकारी दी जाती थी, जिसके बाद उन्हें वारदात को अंजाम देना होता था. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार शूटर दिल्ली में हुई कई आपराधिक घटनाओं में भी वांटेड थे. जांच में यह भी पता चला है कि वे पहले भी टारगेट बनाकर फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ-साथ उनके विदेशी नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
Input: Lucky Kumari
Read Also- राकुमारीमपुर में दर्दनाक हादसा IT मालिक समेत 4 युवकों की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










