‘DJ की तेज आवाज ने ली बच्ची की जान!’ विसर्जन जुलूस के बीच बलरामपुर में मचा हड़कंप, वाइरल सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पुलिस जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

DJ की तेज आवाज ने ली बच्ची की जान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: बलरामपुर में DJ की तेज आवाज से छात्रा की मौत का दावा सोशल मीडिया पर सामने आया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानिए क्या है पूरा सच.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में विसर्जन जुलूस के दौरान बज रहे तेज आवाज वाले DJ को लेकर एक छात्रा की मौत का दावा सोशल मीडिया पर सामने आया है. दावा किया गया कि जुलूस के दौरान तेज आवाज के बीच स्कूल में पढ़ रही सात वर्षीय छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. हालांकि, तेज DJ की आवाज और छात्रा की मौत के बीच सीधे संबंध की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

कक्षा में अचानक बिगड़ी छात्रा की तबीयत

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सात वर्षीय वैष्णवी तिवारी स्कूल में कक्षा में थी. इसी दौरान पास से विसर्जन जुलूस गुजर रहा था, जिसमें तेज आवाज में DJ बज रहा था. पोस्ट में दावा किया गया कि इसी दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और उसे तीन बार अटैक आया. तीसरे अटैक के बाद उसकी मौत होने की बात कही गई है.

कक्षा दो में पढ़ती थी वैष्णवी

सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसार, वैष्णवी तिवारी डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी. उसके पिता सोनू तिवारी मूल रूप से सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम गुलरिहा, पोस्ट गंगापुर के रहने वाले बताए गए हैं. वर्तमान में परिवार बलरामपुर के खालवा मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था. पोस्ट में परिजनों के हवाले से छात्रा की तबीयत बिगड़ने और मौत की जानकारी दी गई है. घटना के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने का भी दावा किया गया है.

सोशल मीडिया पोस्ट से पुलिस को मिली जानकारी

मामला सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के संज्ञान में आया. क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की है. शुरुआती जांच में पुलिस के मुताबिक, छात्रा के परिजनों की ओर से घटना को लेकर थाने में कोई लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

जुलूस के रूट और स्कूल की भी होगी जांच

पुलिस स्कूल परिसर, विसर्जन जुलूस के रूट और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि घटना के समय वास्तव में क्या हुआ था और छात्रा की तबीयत बिगड़ने की परिस्थितियां क्या थीं. साथ ही जुलूस में DJ की आवाज और उससे जुड़े नियमों के पालन की भी जांच की जा रही है.

तहरीर मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के अनुसार, अभी तक छात्रा के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है. क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना का पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच जारी है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. यदि तेज आवाज में DJ बजाने से संबंधित नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उस संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. यह भी देखें: थूक-थूककर बनाई रोटियां, फिर ग्राहकों को परोसीं! बागपत के ढाबे में शर्मनाक कांड, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया यह एक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola