UP Election 2027 से पहले सियासत में ट्विस्ट, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मिले संजय निषाद, बोले- जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ

Updated:
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मिले संजय निषाद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल मची है. मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात की, जिससे राजनीतिक गलियारों में गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं. संजय निषाद के बयान ने इन अटकलों को और हवा दी है.

विज्ञापन

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक मुलाकात ने नए समीकरणों की चर्चा तेज कर दी है. प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात की. विधानसभा चुनाव में करीब छह महीने का समय बचा है, ऐसे में इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

विज्ञापन

संजय निषाद ने बताया शिष्टाचार भेंट

माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात के बाद संजय निषाद ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया. उन्होंने कहा कि माता प्रसाद पांडेय उनके पुराने साथी और मार्गदर्शक रहे हैं. वह उनकी सेहत का हाल जानने के लिए उनसे मिलने पहुंचे थे. हालांकि, मुलाकात के बाद सपा और निषाद पार्टी के बीच संभावित नजदीकी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.

बोले- भाजपा दरवाजे बंद करेगी तो करेंगे विचार

सपा के साथ गठबंधन की संभावना पर संजय निषाद ने कहा कि अगर भाजपा अपने दरवाजे बंद करती है तो वह दूसरे विकल्पों पर विचार करेंगे. उन्होंने साफ कहा कि निषाद पार्टी उस पक्ष के साथ रहेगी, जो निषाद समाज के मुद्दों को उठाएगा और उन्हें हल कराने में मदद करेगा.

निषाद समाज की मांगों का भी किया जिक्र

संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज से जुड़ी कई मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं. इन मांगों के बारे में भाजपा नेतृत्व को जानकारी दी जा चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि निषाद पार्टी के साथ गठबंधन के बाद भाजपा को कई सीटों पर चुनावी लाभ मिला था.

गोंडा की घटना के बाद प्रशासन पर उठाए थे सवाल

संजय निषाद हाल में गोंडा में एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले को लेकर भी प्रशासन के खिलाफ मुखर हुए थे. उन्होंने इस घटना को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए थे. अब नेता प्रतिपक्ष से उनकी मुलाकात और गठबंधन को लेकर दिए गए बयान ने यूपी की चुनावी सियासत में चर्चाओं को और बढ़ा दिया है.

बयान के बाद क्या होगा अगला कदम?

फिलहाल संजय निषाद ने माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात को व्यक्तिगत और शिष्टाचार भेंट बताया है. वहीं, भाजपा के साथ गठबंधन और निषाद समाज की मांगों को लेकर उनके बयान ने संभावित राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा जरूर तेज कर दी है. आगे निषाद पार्टी किस दिशा में कदम बढ़ाती है, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं.

यह भी देखें: खेतों से इंडस्ट्रियल सिटी तक, रायबरेली के किसान होंगे मालामाल, 26 हजार करोड़ का प्लान प्रस्तावित और 2.54 लाख रोजगार का अवसर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola