भीख नहीं दी तो अचानक महिला पर टूट पड़ा शख्स, गोवर्धन परिक्रमा में काट दी नाक; मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

गोवर्धन परिक्रमा के दौरान महिला पर हमला, भीख देने से इनकार पर नाक काटने का आरोप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: गोवर्धन में परिक्रमा कर रही महिला पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। भीख न मिलने पर उसने महिला की नाक काट दी। घायल महिला का इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

UP News: मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा कर रही करीब 30 वर्षीय महिला पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर हमला कर दिया. आरोप है कि पहले उसने महिला से भीख मांगी. महिला ने उसे नजरअंदाज किया तो आरोपी ने अचानक हमला कर उसकी नाक काट दी. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

गोवर्धन परिक्रमा के दौरान हुआ हमला

घटना मंगलवार को गोवर्धन पहाड़ी की तलहटी में हुई. पुलिस के मुताबिक, महिला परिक्रमा कर रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचा और उससे भीख मांगने लगा. महिला ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया और परिक्रमा करती रही. आरोप है कि इसके बाद व्यक्ति ने अचानक महिला पर हमला कर दिया. हमले में उसकी नाक पर गंभीर चोट आई.

मुंबई की रहने वाली है महिला

घायल महिला की पहचान मोनिका के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मुंबई की रहने वाली बताई गई है. पिछले करीब छह महीने से वह गोवर्धन में रह रही है.बताया गया है कि मोनिका नियमित रूप से गोवर्धन पहाड़ी की परिक्रमा करती थी. मंगलवार को भी वह परिक्रमा के लिए पहुंची थी. इसी दौरान उसके साथ यह घटना हुई.

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

अचानक हुए हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि महिला की नाक पर गहरी चोट आई है. उसका इलाज कराया जा रहा है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है. घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस को आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका भी है. हालांकि, उसकी पहचान और मानसिक स्थिति की पुष्टि अभी नहीं हुई है. CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल महिला का इलाज जारी है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

Also Read: मेरठ में बुलडोजर की दस्तक से मचा हड़कंप, 44 सील भवनों पर क्यू चलेगा बुलडोजर ?पूरे इलाके सहित बच्चों के स्कूल तक हुए बंद...

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola