"देश संविधान से चलेगा" राहुल गांधी से प्रभावित रिटायर्ड IAS अधिकारी ने थामा कांग्रेस का हाथ, अभिनेत्री फिरदौस बानो भी हुईं शामिल

Updated:
विज्ञापन

आईएएस डॉ. राकेश वर्मा और अभिनेत्री फिरदौस बानो कांग्रेस में शामिल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Politics: पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और जानी-मानी अभिनेत्री फिरदौस बानो ने कांग्रेस में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा है. दोनों नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन

UP Politics: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री फिरदौस बानो (जारा खान) बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं. दोनों ने लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने तिरंगा पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया, जबकि प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

विज्ञापन

डॉ. राकेश वर्मा बोले- राजनीति करने नहीं, काम करने आया हूं

कांग्रेस में शामिल होने के बाद डॉ. राकेश वर्मा ने कहा कि मौजूदा दौर में अधिकारी अपने मूल दायित्वों से हटकर दूसरे कामों में लगे हुए हैं. उन्होंने देश की प्रगति के लिए शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की जरूरत बताई. डॉ. वर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश ऐसे लोगों के हाथों में है, जिनका लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं है. उन्होंने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा और कांग्रेस संविधान का पालन करने वाली पार्टी है. उन्होंने यह भी कहा कि वह राजनीति करने नहीं, बल्कि काम करने आए हैं और राजनीति करने वालों तथा अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभानी चाहिए.

राहुल गांधी से मुलाकात का किया जिक्र

डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान वह उनसे प्रभावित हुए. इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के संघर्षों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया. अजय राय ने कहा कि डॉ. वर्मा और फिरदौस बानो समाज के लिए काम कर रहे हैं और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उन्होंने बताया कि डॉ. राकेश वर्मा 85 दिव्यांग बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. अजय राय ने कहा कि दोनों के पार्टी में आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी. डॉ. वर्मा ने संगठन में काम करने की इच्छा भी जताई है.

लखनऊ में कई अन्य लोगों ने भी ली कांग्रेस की सदस्यता

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी, विचार विभाग के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र यादव, बद्री विशाल तिवारी, राजेश जायसवाल, अनामिका यादव, पुष्पेंद्र सिंह, संजय सिंह, राकेश पांडेय, केके शुक्ला और राजेंद्र पांडेय समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे. वहीं, मोहनलालगंज से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र गौतम के नेतृत्व में लखनऊ के राम कुमार ठाकुर, विकास चंद्रा, राज कुमार, सुमित कुमार, शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार ठठेर, मो. उस्मान और मो. जाकिर हुसैन समेत कई अन्य लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

Must Read- 'स्वार्थ में डुबोया आकाश आनंद का भविष्य!' अशोक सिद्धार्थ पर मायावती का सीधा प्रहार, सियासत छोड़ने का दिया फरमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola