Maha Kumbh Video: माघी पूर्णिमा पर 2 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी, महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने बनाया रिकॉर्ड

Maghi Purnima
Maha Kumbh Video: महाकुंभ के 5वें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर दो करोड़ से अधिक लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई. सरकार ने इस दौरान स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई.
Maha Kumbh Video: मेला प्रशासन के अनुसार बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में शाम छह बजे तक दो करोड़ से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में स्नान किया. महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड बनाया है. 13 जनवरी से अभी तक 48.25 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघी पूर्णिमा की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ”महाकुंभ में आज पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन. भगवान श्री हरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो. मां गंगा, यमुना और सरस्वती सभी के मनोरथ पूर्ण करें, यही कामना है.”

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने पत्नी संग लगाई डुबकी
पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने आम श्रद्धालुओं की तरह अपनी पत्नी चेतना रामतीर्थ के साथ संगम में स्नान किया. बिना वीआईपी प्रोटोकॉल के वह पत्नी के साथ नाव पर संगम गए और स्नान के साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।. इसी तरह, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी संगम में डुबकी लगाई और सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं को अद्भुत बताया.

कल्पवासियों का पूरा हुआ संकल्प
महाकुंभ मेले में कल्पवास कर रहे करीब 10 लाख कल्पवासियों का संकल्प माघी पूर्णिमा स्नान के साथ आज पूरा हो गया और वे अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान करना शुरू कर रहे हैं.
माघी पूर्णिमा के लिए महाकुंभ को बनाया गया था नो व्हीकल जोन
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन चतुर्भुज भी लांच किया है जिसके तहत 2,750 हाईटेक कैमरों, ड्रोन और एंटी ड्रोन से मेले की निगरानी कर रहे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के निजी और सार्वजनिक वाहनों को 11 फरवरी को सुबह चार बजे के बाद से संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया गया है ताकि शहर में यातायात अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु पैदल सुगमता से स्नान घाटों तक पहुंच सकें. पूरे प्रयागराज शहर को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया है. केवल आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी.
26 फरवरी को संपन्न होगा महाकुंभ
महाकुंभ मेला 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ संपन्न होगा. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में 30 लोगों की मृत्यु हो गई थी और 60 लोग घायल हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










