ePaper

बसपा नेता पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप, अश्लील वीडियो भी बनाया

Updated at : 14 Jan 2020 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
बसपा नेता पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप, अश्लील वीडियो भी बनाया

नोएडा : शहर के एक बसपा नेता पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ हथियार के बल पर बलात्कार किया तथा उसका अश्लील वीडियो बना लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस उपाधीक्षक (नोएडा) विमल कुमार सिंह ने बताया कि एक […]

विज्ञापन

नोएडा : शहर के एक बसपा नेता पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ हथियार के बल पर बलात्कार किया तथा उसका अश्लील वीडियो बना लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस उपाधीक्षक (नोएडा) विमल कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गयी अपनी शिकायत में कहा है कि सेक्टर 108 में बसपा नेता दयाराम जाटव का कार्यालय है. वह वहां पर काम करती है तथा उसी कार्यालय में वह अपनी साढे़ तेरह वर्षीय बेटी और पति के साथ रहती है.

उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि बसपा नेता उसको और उसके पति को किसी न किसी बहाने सामान लेने के लिए बाहर भेज देता था. इसी बीच दयाराम ने हथियार के बल पर उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया. दयाराम के दो भतीजों और कुछ अन्य लोगों ने भी उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। सिंह ने बताया कि महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो भी बना लिया है. महिला के अनुसार आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है.

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस बाबत पूछने पर बसपा नेता ने कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. उनको उनके विरोधी झूठे मामले में फंसाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से उनका लेनदेन का विवाद है और वही लोग उक्त महिला को आगे कर उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola