Viral Video: ‘मेरे आगे तेरी कोई औकात नहीं...’, नोएडा में गार्ड से भिड़ी महिला, फिर मचाया ऐसा हंगामा कि...

Updated:
विज्ञापन

गार्ड से भिड़ी महिला, सोसायटी में मचा हंगामा

UP Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में देर रात खाने की डिलीवरी को लेकर एक महिला और सुरक्षा गार्ड के बीच तीखी बहस हो गई, जो हाथापाई तक पहुंच गई. महिला द्वारा गार्ड को दी गई धमकियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

UP Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में देर रात ऐसा विवाद हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. खाने की डिलीवरी को लेकर शुरू हुई बहस कुछ ही देर में गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई. महिला ने सुरक्षा गार्ड को जमकर खरी-खोटी सुनाई और गंभीर धमकियां भी दीं. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

विज्ञापन

डिलीवरी बॉय को गेट पर रोका, फिर भड़की महिला

मामला 26 अगस्त 2026 की रात थाना बिसरख क्षेत्र की सेंचुरियन पार्क टेरेस होम सोसायटी का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, एक महिला ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था. डिलीवरी बॉय खाना लेकर सोसायटी पहुंचा, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने उसे गेट पर रोक दिया. इसी बात पर महिला नाराज हो गई और गेट पर पहुंचकर गार्ड से बहस करने लगी.

करीब पांच मिनट वीडियो में दिखा पूरा हंगामा

वायरल वीडियो करीब पांच मिनट का है. इसमें महिला गार्ड पर लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल करती नजर आ रही है. वह गार्ड को उसकी ‘औकात’ में रहने की बात कहती है. वीडियो में महिला कथित तौर पर यह कहते हुए भी सुनाई देती है, कि वह उससे जूता साफ कराएगी. इसी दौरान वह गार्ड को धमकाती है और दोबारा पंगा लेने पर अंजाम भुगतने की बात कहती दिखाई देती है.

बात गाली से बढ़कर हाथापाई तक पहुंची

विवाद के दौरान महिला ने गार्ड पर हाथ चलाने की कोशिश की और पैर मारने के अंदाज में आगे बढ़ती दिखाई दी. वीडियो बनाने वाला व्यक्ति लगातार पूरी घटना रिकॉर्ड करता रहा. महिला ने पुलिस अधिकारियों को बुलाने की बात भी कही. वह गार्ड को जान से मारने की धमकी देती हुई भी नजर आती है. मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति संभालने की कोशिश की या नहीं, यह वीडियो से स्पष्ट नहीं है.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस से कार्रवाई की मांग

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने नोएडा पुलिस से कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए बताया कि घटना थाना बिसरख क्षेत्र की है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. अब सवाल यह है कि खाना पहुंचाने से शुरू हुआ यह विवाद आखिर इतनी दूर कैसे पहुंच गया और वायरल वीडियो के आधार पर महिला पर क्या कार्रवाई होती है.

Also Read: आगरा में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, होटल में प्रेमी की मौत और घर में प्रेमिका की लाश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola