आगरा में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, होटल में प्रेमी की मौत और घर में प्रेमिका की लाश

Updated:
विज्ञापन

मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन

UP News: आगरा के सिकंदरपुर गांव में एक प्रेम कहानी का दिल दहला देने वाला अंत हुआ. अलग समाज के प्रेमी युवक की होटल में मौत के बाद प्रेमिका ने भी जान दे दी. दोनों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

UP News: आगरा के सिकंदरपुर गांव में बुधवार रात एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया.गांव के ही अलग समाज के युवक प्रवीण की होटल में मौत के बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका ने भी अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी.दोनों की मौत की सूचना से गांव और परिवार में मातम पसरा है.पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

होटल में क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक, प्रवीण पुत्र राजवीर बुधवार को कुर्राचित्तरपुर मार्ग स्थित एक होटल में मृत मिला था.बताया जा रहा है कि इसी दिन उसकी प्रेमिका उससे मिलने होटल पहुंची थी.दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद युवती वहां से चली गई.इसके कुछ समय बाद प्रवीण ने कथित तौर पर होटल में आत्महत्या कर ली.हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

प्रेमी की मौत की खबर से सदमा

प्रवीण की मौत की खबर जब उसकी प्रेमिका तक पहुंची तो वह गहरे सदमे में आ गई.परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात उसने अपने घर में फांसी लगा ली.गुरुवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ.दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो युवती पंखे से लटकी मिली.यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

दो मौतों से गांव में सन्नाटा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.एसीपी जसवीर सिंह सिरोही के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवती की मौत प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है.पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संबंध और परिस्थितियों की जांच कर रही है.परिवार में वृद्ध मां और भाभी मौजूद हैं, जबकि युवती का भाई बाहर काम करता है.एक ही रात में हुई इन दो मौतों ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.

Also Read: राहुल गांधी के हिंदू होने पर अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल, बोले- रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाएं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola