नोएडा : हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, शीशा तोड़कर मरीजों को निकाला जा रहा है बाहर

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 12 में मेट्रो हॉस्पिटल में भयंकर आग लगने की खबर आ रही है. आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू करने के प्रयास में जुट हुईं हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और […]
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 12 में मेट्रो हॉस्पिटल में भयंकर आग लगने की खबर आ रही है. आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू करने के प्रयास में जुट हुईं हैं.
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होन की खबर अबतक नहीं है.हालांकि यहां कई लोगों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है.न्यूज चैनलों के अनुसार आग लगने के 30 मिनट बाद भी चौथे फ्लोर से मरीज उतारे जा रहे हैं.
हॉस्पिटल का शीशा तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है.हाइड्रोलिक प्लैटफॉर्म से ऊपर पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




